24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तानी ‘तरस रहे’… इस मामले में भारत देता है ‘मात’

एक ओर जहां भारत में 5G के बाद अब 6G की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रहने वाले लोग अब भी 5G नेटवर्क पर हाई स्पीड के लिए ‘तरस’ रहे हैं. इससे पता चलता है कि टेक्नोलॉजी के मामले में…

24GhanteOnline
December 27, 2025
2 min read

एक ओर जहां भारत में 5G के बाद अब 6G की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रहने वाले लोग अब भी 5G नेटवर्क पर हाई स्पीड के लिए ‘तरस’ रहे हैं. इससे पता चलता है कि टेक्नोलॉजी के मामले में भारत कितनी स्पीड से तरक्की कर रहा है और पड़ोसी मुल्क कितनी धीमी गति से 5G की ओर बढ़ रहा है. चलिए जानते हैं कि भारत में आखिर कब 5G नेटवर्क को लॉन्च किया गया और पाकिस्तान में इसके कब तक लॉन्च होने की उम्मीद है?

Pakistan 5G Network


पाकिस्तान में 5G नेटवर्क को लॉन्च करने में देरी हो रही है, लंबे समय से इस बात की चर्चा है कि जल्द पाकिस्तान में 5G लॉन्च होने वाला है लेकिन हर बार किसी कारण से लॉन्च टल गया. अब कुछ समय पहले फिर से ये जानकारी सामने आई है कि भारत के पड़ोसी मुल्क में अगले साल 5जी को लॉन्च किया जा सकता है, अगर वाकई ऐसा हुआ तो भी पाकिस्तान 5G के मामले में भारत से 4 साल लेट है.

2025 में लॉन्च होने के बाद पाकिस्तानी टेलीकॉम कंपनियों को 5G के विस्तार में भी समय लग सकता है, इसका मतलब पाकिस्तान में रहने वाले लोगों के इंतजार की घड़ियां जल्द खत्म होने के आसार नहीं है. वहीं, दूसरी ओर भारतीय सालों से 5जी स्पीड का लुत्फ उठा रहे हैं और यहां तक भी हो सकता है कि जब तक पाकिस्तान 5G के साथ तैयार हो, भारत में 6जी की टेस्टिंग शुरू हो जाए.

India 5G Network


1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5जी नेटवर्क को लॉन्च किया गया था, इसके बाद प्राइवेट सेक्टर की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने भारत में 5जी के विस्तार के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया था. Jio सबसे पहली कंपनी बनी जिसने लोगों को 5जी उपलब्ध कराया, इसके बाद Airtel और फिर Vodafone Idea (Vi) का नंबर आया.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…