24 घण्टे ऑनलाइन

भारत की जीत से पाकिस्तानी मीडिया को लगी मिर्ची, कहा- ये तो...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। भारत की इस शानदार जीत की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान पाकिस्तान था, लेकिन भारत ने अपने सारे मैच दुबई में खेले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी…

24GhanteOnline
March 10, 2025
2 min read

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। भारत की इस शानदार जीत की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान पाकिस्तान था, लेकिन भारत ने अपने सारे मैच दुबई में खेले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराते हुए विजेता का ताज पहना। इसको मिलाकर भारत के पास अब तीन चैंपियंस ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि पाकिस्तान के पास महज एक चैंपियंस ट्रॉफी है। पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) अब कह रही है कि एक मैदान पर सारे मैच खेलने से ये तो होना ही था।

भारत की इस जीत को पाकिस्तान की मीडिया (Pakistani Media) को जोरों की मिर्ची लगी है और अपनी बौखलाहट मिटाने के लिए भारत की जीत के पीछे मैदान को बता रहा है। जहां पूरी दुनिया टीम इंडिया के परफॉर्मेंस की तारीफ कर रही है, वहीं ये बात पाक मीडिया से बर्दाश्त नहीं हुई है। पाकिस्तान के अखबार DAWN ने लिखा है कि टीम इंडिया को एक ही पिच पर सारे मैच खेलने का फायदा मिला है।

पाकिस्तानी अखबार (Pakistani Media) ने पिच और मैदान को फायदेमंद बता, टीम के परफॉर्मेंस को नीचा दिखाने की कोशिश की है। ऐसा सिर्फ मीडिया द्वारा ही नहीं किया गया है, भारत की जीत के समय PCB का कोई बड़ा अधिकारी भी वहां मौजूद नहीं था। शोएब अख्तर ने फाइनल के प्रजेंटेशन सेरेमनी से PCB चेयरमैन या किसी और अधिकारी के गायब होने पर सवाल उठाए हैं।

पाकिस्तान से छीना खिताब


2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान ने जीती थी और अब भारत ने ये खिताब उससे छीन लिया है। साथ ही इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान 6 विकेट से बुरी तरह हराया। इसके अलावा भारत की वजह से पाकिस्तान फुल मेजबानी नहीं कर पाया, क्योंकि भारतीय टीम ने अपने सारे मैच दुबई में खेले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…