24 घण्टे ऑनलाइन

ऐश्वर्या राय को बनाऊंगा आयशा... पाकिस्तानी मौलवी ने एक्ट्रेस से जताई शादी की इच्छा

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय बना रहा है। बच्चन परिवार की बहू परिवार के साथ न दिखने को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन के साथ उनके तलाक की कई बार अफवाहें भी उड़ती…

24GhanteOnline
November 27, 2025
3 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय बना रहा है। बच्चन परिवार की बहू परिवार के साथ न दिखने को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन के साथ उनके तलाक की कई बार अफवाहें भी उड़ती रही हैं। इसी बीच अब दोनों के रिश्ते पर पाकिस्तान के मौलवी मुफ्ती अब्दुल कावी ने विवादित बयान दे दिया है। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्य राय बच्चन को लेकर दिए इस बयान के बाद उनके फैन्स बुरी तरह भड़क उठे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए उनकी जमकर क्लास भी लगा रहे हैं। दरअसल पाकिस्तानी मौलवी का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम बदलकर आयशा राय रखने का दावा करते दिखे।

20 अप्रैल 2007… ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी को 18 साल हो चुके हैं।  पर लंबे वक्त से ऐसा कोई मौका नहीं आया, जब एक्ट्रेस को बच्चन परिवार के साथ एक ही फ्रेम में देखा गया हो। लोग दोनों के रिश्ते पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते रहे हैं। पर अब पाकिस्तानी मौलवी का बयान छाया हुआ है।

पाकिस्तानी मौलवी ने ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) पर क्या कहा?


पाकिस्तानी मौलवी ने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से शादी की इच्छा जताई है। वायरल वीडियो में मौलवी दावा करते हुए दिखे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय दो से चार महीने में उन्हें शादी का प्रपोजल भेज सकती हैं। साथ ही कहा कहा कि वो बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या को मुस्लिम बनाएंगे, जिसके बाद उनसे शादी करके उन्हें अपनी बेगम बना लेंगे। साथ ही बताया कि ऐश्वर्या के लिए नाम भी सोचकर रखा हुआ है।

वो एक पॉडकास्ट में कहते दिखे कि- ”सुना है मियां-बीवी के बीच अलगाव की सूरत बन रही है… अल्लाह करें कि कुछ भी न हो क्योंकि मैं हमेशा से घर आबाद करने वाला रहा हूं। लेकिन अलहदगी हो जाती है इंशाअल्लाह दो-चार महीने में हो जाता है तो उनकी ( ऐश्वर्या) की तरफ से पैगाम आ जाएगा।”

आगे वो कहते हैं- मैं क्यों नाराज हूं यार, अल्लाह की तरफ से आने वाली हर नेमत के ऊपर एग्री होना अच्छी बात है। वहीं गैर मुस्लिम लड़की से निकाह करने पर बयान दिया कि, यह हमारी जो राखी सावंत हैं, उसका नाम फातिमा है। उसको मैं कहता रहता हूं कि जब वजू होगा तो मैं तुम्हें फातिमा कहकर बुलाऊंगा। साथ ही कह दिया कि पहले ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को मुस्लिम करूंगा। वहीं ऐश्वर्या का नाम बदलकर आयशा राय लिखेंगे, मजा आ जाएगा। ऐश्वर्या की जगह आयशा हो जाएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।