भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को घोषित किया 'अवांछनीय व्यक्ति'
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत द्वारा लिए गए कड़े फैसलों के जवाब में पाकिस्तान (Pakistan) ने गुरुवार को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस बैठक की अध्यक्षता…
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत द्वारा लिए गए कड़े फैसलों के जवाब में पाकिस्तान (Pakistan) ने गुरुवार को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की, जिसमें पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का फैसला किया।
पाकिस्तान (Pakistan) ने क्या फैसले लिए:
- भारत-पाकिस्तान के सभी द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया गया।
- शिमला समझौते 1972 को स्थगित करने की चेतावनी दी गई।
- वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया।
- भारत के लिए एयर स्पेस को बंद करने का भी फैसला लिया गया।
पाकिस्तान (Pakistan) के इन फैसलों से यह साफ है कि वह भारत के खिलाफ अब कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। यह निर्णय गुरुवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया।
भारत के कड़े फैसले के बाद पाकिस्तान (Pakistan) का जवाब:
पाहलगाम हमले के बाद भारत ने बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ पांच सख्त फैसले लिए थे। इसके बाद, बिहार में आयोजित एक रैली में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आतंकवादियों का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा। पाकिस्तान ने इन भारत के कड़े कदमों के जवाब में अपनी कार्रवाई तेज की है। खासकर सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान ने कहा कि अगर भारत इस समझौते को रोकता है तो इसे जंग जैसा माना जाएगा।
पाकिस्तान (Pakistan) ने इन फैसलों को लिया:
- वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच आवाजाही रोक दी गई। साथ ही, जिन लोगों ने वैध वीज़ा पर पाकिस्तान का दौरा किया है, उन्हें 30 अप्रैल तक वापस लौटने का आदेश दिया गया है।
- SAARC वीज़ा योजना के तहत भारतीयों को जारी किए गए सभी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं, लेकिन सिख तीर्थयात्रियों को इस रद्दीकरण से छूट दी गई है। बाकी सभी भारतीयों को 48 घंटों के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया गया है।
- इस्लामाबाद स्थित भारतीय सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को 'अवांछनीय व्यक्ति' घोषित कर दिया गया है और उन्हें 30 अप्रैल तक पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
- पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग में स्टाफ की संख्या को 30 तक सीमित किया गया है।
- भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस तुरंत बंद करने का फैसला लिया गया है।
- भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध तत्काल रूप से रोक दिए गए, चाहे वह तीसरे देशों के रास्ते से हो।
यह निर्णय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें पाकिस्तान के तीनों सेनाध्यक्ष, सभी प्रमुख मंत्री, और सिविल एवं सैन्य के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
