24 घण्टे ऑनलाइन

भारत की पाक पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में हमले का दावा करने वाले मंत्री का X अकाउंट ब्लॉक

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर है। इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ का यूट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार (Ataullah Tarar) का X…

24GhanteOnline
May 3, 2025
2 min read

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर है। इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ का यूट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार (Ataullah Tarar) का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही तरार की प्रोफाइल पिक्चर और कवर इमेज भी गायब हो गई है। तरार ने बुधवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि पाकिस्तान के पास 'पुख्ता खुफिया जानकारी' है कि भारत अप्रैल 22 को हुए पहलगाम आतंकी हमले को आधार बनाकर अगले 24 से 36 घंटों के भीतर पाकिस्तान पर सैन्य हमला कर सकता है। उन्होंने गीदड़भभकी भी दी थी कि अगर भारत ने कोई आक्रामक कदम उठाया, तो पाकिस्तान निर्णायक जवाब देगा और क्षेत्रीय हालात बिगड़ने की जिम्मेदारी भारत पर होगी।

भारत की पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक


बता दें कि भारत सरकार ने इससे पहले पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया था, जिन पर भारत के खिलाफ भड़काऊ, असत्य और साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील कंटेंट फैलाने का आरोप है।

संभल के चर्चित CO अनुज चौधरी का तबादला, अब संभालेंगे इस चौकी की जिम्मेदारी


गृह मंत्रालय की सिफारिश पर उठाए गए इस कदम के बाद विदेश मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया है कि बीबीसी की रिपोर्टिंग पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिसमें पहलगाम हमले के आतंकियों को 'मिलिटेंट' कहा गया था।

कौन-कौन से यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए गए?


Dawn News, Irshad Bhatti, SAMAA TV, ARY NEWS, BOL NEWS, Raftar, The Pakistan Reference, Geo News, Samaa Sports, GNN, Uzair Cricket, Umar Cheema Exclusive, Asma Shirazi, Muneeb Farooq, SUNO News और Razi Naama

हानिया आमिर समेत कई PAK सेलेब्स के इंस्टा अकाउंट बैन


भारत सरकार ने न सिर्फ पाकिस्तानी मंत्रियों, बल्कि कई अभिनेताओं के यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी भारत में ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक किए गए Instagram अकाउंट्स में हानिया आमिर, माहिरा खान, अली ज़फ़र, सानम सईद, सजल अली जैसे नाम शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…