24 घण्टे ऑनलाइन

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए... करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत से मिली एक और शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों (Pakistan Fans Reaction) का सब्र का बांध टूट गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

24GhanteOnline
February 16, 2026
2 min read
इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए... करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत से मिली एक और शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों (Pakistan Fans Reaction) का सब्र का बांध टूट गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी फैन अपनी टीम और खासकर बाबर आजम (Babar Azam) पर इस कदर भड़क गया कि उसने उन्हें ‘पतंग’ बनाकर उड़ाने की सलाह दे डाली।

मुकाबले के बाद वायरल हुए इस वीडियो में पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मशहूर यूट्यूबर सना अमजद से बातचीत के दौरान एक फैन ने देसी अंदाज में अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, सारी दुनिया हम पर लानत भेज रही है। इन्होंने आते ही हमें मार दिया है। हमारा बीपी बढ़ा दिया। डिप्रेशन में डाल दिया और चार दिन की नींद हराम कर दी है।

बाबर (Babar Azam) पर फूटा गुस्सा


सबसे दिलचस्प और जोरदार हमला बाबर आजम (Babar Azam) पर हुआ। फैन ने आगे कहा, ऐ बाबर नु ते उड़ा ही देना। गुड्डियां दे नाल बसंत दे विच उड़ा देना चाहिए सी। (बाबर को तो पतंगों के साथ बसंत पर ही हवा में उड़ा देना चाहिए था)। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी किस कदर भड़के हुए हैं।

अब इस टीम का काम तमाम हो चुका


फैंस ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की तकनीक पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ये हर गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने की फिराक में रहते हैं, जबकि मैच को समझने और विकेट रोकने की इनकी कोई प्लानिंग नहीं थी। एक फैन ने तो अपना फाइनल वर्डिक्ट तक दे दिया कि अब इस टीम का काम तमाम हो चुका है। इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए।

 32 सेकंड भी टिक नहीं पाए


बता दें कि इस ‘महामुकाबले’ से पहले पाकिस्तानी खेमे से बड़ी-बड़ी स्टेटमेंट आई थीं, जिनका सोशल मीडिया पर अब जमकर मजाक उड़ रहा है। साहिबजादा फरहान को लेकर खूब हाइप क्रिएट की गई थी कि ये जसप्रीत बुमराह का करियर खत्म कर देंगे। पाकिस्तानी फैन तो यह तक कहने लगे थे कि बुमराह के गेंदों पर छक्के जड़ो फरहान भाईजान, 32 मिनट की फिल्म हम बना देंगे। मगर अफसोस फरहान भारतीय गेंदबाजों के आगे 32 सेकंड भी टिक नहीं पाए, और जीरो पर आउट होकर चलते बने।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…