PAK की नापाक हरकत, तूफान में फंसे भारत के विमान को एयरस्पेस में नहीं दी एंट्री
नई दिल्ली। श्रीनगर में इंडिगो (Indigo) के विमान की आपात लैंडिंग की। इसके बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बयान जारी कर पाकिस्तान (Pakistan) की नापाक हरकत की पूरी जानकारी दी है। विमानन नियामक ने बताया कि 21…
नई दिल्ली। श्रीनगर में इंडिगो (Indigo) के विमान की आपात लैंडिंग की। इसके बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बयान जारी कर पाकिस्तान (Pakistan) की नापाक हरकत की पूरी जानकारी दी है। विमानन नियामक ने बताया कि 21 मई 2025 को, इंडिगो A321 नियो विमान VT-IMD ने उड़ान संख्या 6E-2142 दिल्ली से श्रीनगर के बीच संचालित की गई। एफएल 360 पर उड़ान भरते समय, विमान पठानकोट के पास ओलावृष्टि और गंभीर टर्बुलेंस के क्षेत्र में प्रवेश कर गया।
चालक दल के बयान के अनुसार, उन्होंने मार्ग पर खराब मौसम के कारण भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के उत्तरी नियंत्रण से अंतरराष्ट्रीय सीमा से बाईं ओर जाने की अनुमति मांगी। हालांकि उन्हें मंजूरी नहीं दी गई। बाद में चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए लाहौर (पाकिस्तान) से उनके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए संपर्क किया। लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया।
ओलावृष्टि के कारण गंभीर टर्बुलेंस के बीच फंसा विमान
चालक दल ने शुरू में लौटने की कोशिश की लेकिन जब वे आंधी व बादल के करीब पहुंच गए तो, तो उन्होंने खराब मौसम में घुसने का फैसला किया। इसके बाद, उन्हें ओलावृष्टि और गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। फिर अधिकतम परिचालन गति/अधिकतम परिचालन मैक (वीएमओ/एमएमओ) चेतावनियों से जुड़ी समस्या आने लगी। चालक दल ने श्रीनगर की ओर सबसे छोटे मार्ग से मौसम से बाहर निकलने की कोशिश की उसी दौरान ऑटोपायलट ट्रिप हो गया और विमान की गति में बहुत अधिक बदलाव दिखा। इस अवधि के दौरान विमान की गति 8500 एफपीएम तक पहुंच गई।
विमान को नियंत्रित करने में चालक दल को करनी पड़ी मशक्कत
डीजीसीए (DGCA) ने बताया कि चालक दल ने विमान (Indigo) को तब तक मैन्युअल रूप से उड़ाया जब तक कि वे ओलावृष्टि से बाहर नहीं निकल गए। सभी चेक लिस्ट का पालन (ईसीएएम क्रियाएं) करने के बाद, चालक दल ने श्रीनगर एटीसी को पैन घोषित किया और रडार वेक्टर के लिए अनुरोध किया। इसके बाद ऑटो थ्रस्ट के सामान्य रूप से संचालन के साथ सुरक्षित लैंडिंग की गई। विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। उड़ान के बाद जायजा लेने पता चला कि विमान के नोज रेडोम (अगले हिस्से) को नुकसान पहुंचा है। डीजीसीए ने बताया है कि इस मामले की जांच नियामक की ओर से की जा रही है।
न्यूज एजेंसी PTI ने 22 मई को सूत्रों के हवाले से बताया कि इंडिगो फ्लाइट (indigo flight) जब अमृतसर के ऊपर से गुजर रही थी, तब पायलट ने हल्का टर्बुलेंस महसूस किया। उन्होंने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कॉन्टैक्ट किया और खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुसने की परमिशन मांगी।
Indigo एयरलाइन का सिस्टम हुआ फेल, उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित
लाहौर ATC ने पायलट को साफ मना कर दिया, जिसके कारण फ्लाइट को अपने तय रूट पर आगे बढ़ना पड़ा। आगे जाकर फ्लाइट गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। फ्लाइट (Indigo) जोर से हिलने-डुलने लगी। फ्लाइट में 227 लोग सवार थे। तेज झटकों के कारण सभी चीखने-चिल्लाने लगे थे।
पायलट ने श्रीनगर ATC को जानकारी दी और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग के बाद देखा गया कि फ्लाइट का अगला हिस्सा (नोज कोन) टूट गया था। सोशल मीडिया पर फ्लाइट के भीतर के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग अपनी जान के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। बच्चों के रोने की आवाजें भी आ रही हैं।
Indigo ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित
घटना के बाद इंडिगो (Indigo) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया, ‘फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा था। फ्लाइट और केबिन क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन किया और फ्लाइट की श्रीनगर में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। श्रीनगर में अभी फ्लाइट की जांच और मेनटनेंस का काम चल रहा है। मंजूरी मिलने के बादऑपरेशन फिर से शुरू हो जाएगा।’ सूत्रों ने बताया कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) मामले की जांच कर रहा है।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
