24 घण्टे ऑनलाइन

भारत के एक्शन से घबराया PAK! आनन-फानन में बुलाया संसद का विशेष सत्र

कराची। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत के ताबड़तोड़ आर्थिक एक्शन से पाकिस्तान (Pakistan) बुरी तरह घबराया हुआ है। पाकिस्तान के मंत्रियों और नेताओं को हर दिन भारत के हमला करने का खौफ सता रहा है। इस…

24GhanteOnline
May 4, 2025
2 min read

कराची। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत के ताबड़तोड़ आर्थिक एक्शन से पाकिस्तान (Pakistan) बुरी तरह घबराया हुआ है। पाकिस्तान के मंत्रियों और नेताओं को हर दिन भारत के हमला करने का खौफ सता रहा है। इस बीच भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने नेशनल असेंबली (Pakistan National Assembly) की आपात बैठक बुलाई है। पाकिस्तान (Pakistan) के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) ने शनिवार आधी रात को बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार शाम 5 बजे पाकिस्तान नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुलाया है।

पाकिस्तान (Pakistan) सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने संसद भवन, इस्लामाबाद में सोमवार, 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे राष्ट्रीय असेंबली की बैठक बुलाई है। ये बैठक 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे इस्लामाबाद स्थिति संसद भवन में होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सत्र में मुख्य रूप से पाकिस्तान और भारत के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित करने के भारत के हालिया फैसले पर विशेष जोर दिया जाएगा। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार भारत की कार्रवाई के जवाब में नेशनल असेंबली की कार्यवाही के दौरान एक “कड़ी निंदा” प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर रही है।

पाक में कब बुलाई जाती है नेशनल असेंबली की मीटिंग?


पाकिस्तान (Pakistan) में इस तरह की आपात बैठकें तब बुलाई जाती हैं जब राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस हो। राष्ट्रपति की तरफ से बुलाई गई नेशनल असेंबली की इस विशेष बैठक में सभी दलों के नेता, सुरक्षा विशेषज्ञ और मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है, जो खासकर मौजूदा स्थिति पर आधारित हो सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…