24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तान ने 4 घंटे में ही तोड़ दिया युद्धविराम, कश्मीर-राजस्थान-पंजाब में फिर ड्रोन अटैक

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। युद्ध विराम के 4 घंटे के अंदर ही पाक ने सीजफायर (Ceasefire) तोड़ दिया। शनिवार की रात करीब 8 बजे से सीमा पार से एक बार फिर सो गोलीबारी की गई। जम्मू-कश्मीर के कई अलग-अलग…

24GhanteOnline
May 10, 2025
2 min read

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। युद्ध विराम के 4 घंटे के अंदर ही पाक ने सीजफायर (Ceasefire) तोड़ दिया। शनिवार की रात करीब 8 बजे से सीमा पार से एक बार फिर सो गोलीबारी की गई। जम्मू-कश्मीर के कई अलग-अलग जगहों पर धमाके की आवाज सुनी गई। बताया जा रहा है कि महज 20 मिनट में ही जम्मू-कश्मीर 50 धमाके किए गए। जिसके बाद प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए श्रीनगर, बारामूला, उधमपुर समेत कई जगहों पर ब्लैकआउट कर दिया गया है।

इसके साथ ही पंजाब के कुछ इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। जालंधर, लुधियाना समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। इसके साथ ही गुजरात के कच्छ जिले में भी से ड्रोन हमले किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कच्छ के हरामी नाला और जाखोना क्षेत्रों में करीब 6 ड्रोन देखे गए। खावड़ा इलाके में 3 ड्रोन देखे गए हैं। जिले में 9 ड्रोन देखे गए हैं।

पठानकोट समेत कई इलाकों में ड्रोन अटैक


पठानकोट समेत कई इलाकों में ड्रोन अटैक किया गया है जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया है। ड्रोन अटैक के बाद जम्मू और सांबा और आरएसपुरा में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। वहीं जम्मू के सांबा सेक्टर में स्ट्रीट लाइट्स तक बंद कर दी गई हैं।

भारत-पाक के बीच सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने किया ऐलान


पाकिस्तान के हमलों का जवाब देने के किए गृह मंत्रालय ने बीएसएफ को आदेश दिया है। इस बीच उधमपुर में सायरन बज रहा है और ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से अखनूर , सुंदरबनी, राजौरी और सांबा सेक्टर में गोलाबारी की गई है। खबर है कि श्रीनगर में 50 ड्रोन देखे गए है।

भारतीय सेना पाकिस्तानी की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं पाक की इस हरकत पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि आखिर ये कैसा सीजफायर (Ceasefire)है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।