24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तान का पानी को रोका तो... , PM शहबाज शरीफ की भारत को गीदड़ भभकी

इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिखा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई तरह के ऐलान किया है, इसमें से भारत के द्वारा सिंधु जल संधि (Indus…

24GhanteOnline
April 26, 2025
2 min read

इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिखा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई तरह के ऐलान किया है, इसमें से भारत के द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को खत्म करने का ऐलान एक बड़ा फैसला है, जिस पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने कहा, "पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।"

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (Shahbaz Sharif) ने कहा कि हम किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। किसी को भी इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए। यह देश 240 मिलियन लोगों का है, हम अपने बहादुर सशस्त्र बलों के पीछे हैं। यह संदेश ज़ोरदार और साफ होना चाहिए। शहबाज शरीफ ने कहा, "शांति हमारी प्राथमिकता है। हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे।"

सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा


इससे पहले पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा कि सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा।

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक गूंजी आवाज; 2 की मौत


सखर में सिंधु नदी के किनारे एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, "मैं सिंधु दरिया के पास खड़े होकर साफ कहना चाहता हूं कि सिंधु नदी हमारी थी, है और हमारी ही रहेगी। या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनना चाहता है।"

हम डटकर मुक़ाबला करेंगे


बिलावल ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि उनकी (भारत) आबादी ज़्यादा है, वो ये नहीं तय कर सकते कि पानी किसका है। पाकिस्तान की अवाम बहादुर और ग़ैरतमंद है, हम डटकर मुक़ाबला करेंगे, सरहदों पर हमारी फौज हर हमले का जवाब देने को तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…