पठानकोट समेत कई शहरों में पाक हमले की कोशिश नाकाम, भारत ने मार गिराए ड्रोन
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत की है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई शहरों में ड्रोन (Drone Attack) से देर रात हमला किया, जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया।…
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत की है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई शहरों में ड्रोन (Drone Attack) से देर रात हमला किया, जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, नौशेरा, राजस्थान के पोखरण, पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर में सेना ने ड्रोन हमलों को नाकाम किया है। हमले के मद्देनजर इन शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया। वहीं, सायरन और धमाकों की भी आवाजें भी सुनाई दीं। राजस्थान के श्रीगंगानगर, बाड़मेर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, तरनतारन और राजधानी चंडीगढ़ में भी ब्लैक आउट किया गया। पठानकोट और फिरोजपुर में रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इमरजेंसी सायरन बज रहे हैं। दोनों जगह पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया, जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया। अमृतसर, फाजिल्का में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ये विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत इस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी हो रही है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।'' उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ''जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।''
इससे पहले गुरुवार रात को भी पाकिस्तान की जम्मू समेत कई शहरों में हमले की कोशिश को भारत ने नाकाम कर दिया था। पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन (Drone Attack) का इस्तेमाल करते हुए भारत में 36 जगहों पर 400 ड्रोन भेजे थे, जिन्हें आसमान में ही भारतीय सेना ने मार गिराया था। पाक की नापाक साजिश पर भारत सरकार ने कहा है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के चार वायु रक्षा ठिकानों पर जोरदार कार्रवाई की।
भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने हमले के दौरान जानबूझ कर नागरिक हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया और नागरिक विमानों का ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, सेना की कर्नल सौफिया कुरैशी और वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में पहलगाम हमले के बाद सशस्त्र सेनाओं द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
