24 घण्टे ऑनलाइन

पाक सेना ने अपने ही देश में कर डाली एयरस्ट्राइक, बच्चे-महिला समेत 30 से अधिक नागरिकों को मार डाला

पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) अपने ही पश्तून नागरिकों पर हवाई हमले (Airstrike) कर बच्चे-महिला समेत 30 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी स्थित मत्रे…

24GhanteOnline
September 22, 2025
1 min read

पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) अपने ही पश्तून नागरिकों पर हवाई हमले (Airstrike) कर बच्चे-महिला समेत 30 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी स्थित मत्रे दारा गांव पर रात करीब 2 बजे पाकिस्तानी वायुसेना ने JF-17 लड़ाकू विमानों से कम से कम 8 LS-6 बम (LS-6 Bomb) गिराए, जिसमें 30 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। गांव का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और जगह-जगह लाशें बिछी पड़ी हैं। ये घटना क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की कथित ‘आतंकवाद विरोधी’ कार्रवाई के नाम पर हो रही बर्बरता का एक और उदाहरण है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…