24 घण्टे ऑनलाइन

चिदंबरम बोले- ऑपरेशन ब्लू स्टार की भारी कीमत चुकानी पड़ी इंदिरा गांधी को

कसौली: ऑपरेशन ब्लू स्टार बहुत बड़ी गलती थी, जिसकी कीमत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

24GhanteOnline
October 12, 2025
2 min read

कसौली: ऑपरेशन ब्लू स्टार बहुत बड़ी गलती थी, जिसकी कीमत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार बहुत बड़ी गलती थी, जिसकी कीमत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने यह बात हिमाचल प्रदेश के कसौली में खुशवंत सिंह साहित्य महोत्सव में कही है।

हिमाचल प्रदेश खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल में शनिवार को चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम (P Chidambaram) ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने इसकी कीमत जान देकर चुकाई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये फैसला अकेले तत्कालीन प्रधानमंत्री का नहीं था, बल्कि संयुक्त निर्णय का नतीजा था। उन्होंने पंजाब में खालिस्तान की मांग खत्म होने की भी बात भी कही है।

चिदंबरम हिमाचल प्रदेश के कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल में पत्रकार हरिंदर बावेजा की ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके बाद बने हालात पर लिखी गई किताब They Will Shoot You, Madam पर चर्चा में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही है।

इंदिरा गांधी को दोषी ठहराया जाता है, जो कि गलत है


पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार का फैसला अकेले इंदिरा गांधी का नहीं था। इसमें सबकी सहमति थी। इसमें सेना, पुलिस, खुफिया विभाग और सिविल सेवा सभी शामिल थे। इसके बाद ही फैसला लिया गया था, लेकिन इसके लिए केवल इंदिरा गांधी को दोषी ठहराया जाता है, जो कि गलत है।

उन्होंने कहा कि मैं किसी भी सैन्य अधिकारी का अनादर नहीं कर रहा हूं, लेकिन वह (ब्लू स्टार) स्वर्ण मंदिर को पुनः प्राप्त करने का एक गलत तरीका था। कुछ साल बाद, हमने सेना को बाहर रखकर स्वर्ण मंदिर को पुनः प्राप्त करने का सही रास्ता दिखाया।

पी चिदंबरम (P Chidambaram)  ने बात करते हुए कहा कि आज पंजाब में पूरी तरह से खालिस्तान की खत्म हो चुकी है। यह मांग और नारा लगभग अब शांत हो चुकी है। जबकि यहां की असली समस्या आर्थिक हालात हैं। क्योंकि ज्यादा अवैध प्रवासी पंजाब से हैं। लोग पंजाब छोड़कर विदेशों में रह रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।