24 घण्टे ऑनलाइन

साबरमती आश्रम में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम बेहोश, हॉस्पिटल में एडमिट

अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान गर्मी की वजह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ( P Chidambaram) अचानक बेहोश हो गए। आश्रम में उस समय बड़ी…

24GhanteOnline
April 8, 2025
2 min read
साबरमती आश्रम में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम बेहोश, हॉस्पिटल में एडमिट

अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान गर्मी की वजह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ( P Chidambaram) अचानक बेहोश हो गए। आश्रम में उस समय बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

साबरमती आश्रम से पी चिदंबरम ( P Chidambaram) को एंबुलेंस में बैठाने का वीडियो भी सामने आया है। सामचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि चिदंबरम को कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें उठाकर एंबुलेंस में बैठाने के लिए लेकर जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम

तमिलनाडु के शिवगंगा से लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम ने एक्स पर अपने पिता पी चिदंबरम के स्वास्थ्य के बारे में पोस्ट किया है। कार्ति चिदंबरम ने लिखा, 'गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण पी चिदंबरम को प्रीसिनकोप का अनुभव हुआ। जिसके बाद उन्हें जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर फिलहाल उनके स्वास्थ्य मापदंडों की समीक्षा कर रहे हैं जो कि फिलहाल सामान्य है'।

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी के 84वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए आज (मंगलवार) को ही पी चिदंबरम अहमदाबाद पहुंचे थे। यह अधिवेशन 64 सालों बाद गुजरात में आयोजित किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा

वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को…

गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती

भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन को जहरीली शराब के सेवन…

भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं

भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…

सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत

अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का…