Indigo की 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द , दिल्ली से मुंबई तक यात्रियों में मचा हड़कंप
दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर जीएमआर ने बताया है कि आज रात 12 बजे तक Indigo एयरलाइंस की दिल्ली से सभी प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला एयरलाइन के लगातार जारी ऑपरेशनल दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है, जिसमें क्रू…
दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर जीएमआर ने बताया है कि आज रात 12 बजे तक Indigo एयरलाइंस की दिल्ली से सभी प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला एयरलाइन के लगातार जारी ऑपरेशनल दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है, जिसमें क्रू की कमी और तकनीकी मुद्दे शामिल हैं। यात्रियों से संबंधित एयरलाइन से सीधे संपर्क करने का आग्रह किया जा रहा है। आज करीब आज 600 उड़ानें रद्द होंने की उम्मीद है।
साथ ही एयरपोर्ट ने यात्रियों ने अनुरोध किया है कि फ्लाइट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वैरिफाई करें। इसके अलावा इंडिगो और एयरपोर्ट का कहना है कि इन परेशानियों को दूर करने के लिए उनकी टीमें लगातार ग्राउंड पर काम कर रही हैं।
यात्रियों में भारी गुस्सा
पिछली तीन दिनों से आ रही ऑपरेशनल परेशानियों के बाद यात्री Indigo से बेहद दुखी है और एयरपोर्ट समेत सोशल मीडिया पर गुस्से का इज्हार कर रहे हैं। बता दें, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले तीन दिनों से गंभीर ऑपरेशनल समस्याओं से जूझ रही है। इसने गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 550 उड़ानें रद्द कीं और इसकी पंक्चुअलिटी परफॉर्मेंस गिरकर 19.7 फीसद रह गई है।
आज पांच दिसंबर को भी एयरलाइन को देश भर से कुल 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी रही हैं। यह संख्या पिछले दिनों के मुकाबले एक नया रिकॉर्ड है। जिसके बाद यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।
रद्द होने वाले शहरों में दिल्ली से 225, मुंबई से 104, बेंगलुरु से 102, हैदराबाद से 92, चेन्नई से 31, पुणे से 22, और श्रीनगर से 10 उड़ानें आज संचालित नहीं होंगी। अन्य हवाई अड्डों से भी रद्दीकरण की सूचना मिल रही है। इस समस्या को ठीक होने में अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
