24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

लखनऊ में स्कूलों के बाहर बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने 17 स्कूलों के बाहर CCTV कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू करने और इसके खर्च का पूरा ब्योरा देने को कहा है। हर…

24GhanteOnline
August 22, 2026
2 min read
यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

लखनऊ में स्कूलों के बाहर बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने 17 स्कूलों के बाहर CCTV कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू करने और इसके खर्च का पूरा ब्योरा देने को कहा है।

हर स्कूल पर 1.12 लाख का खर्च

डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, स्कूलों में लगाए जाने वाले कैमरों को स्मार्ट सिटी सिस्टम से जोड़ने में करीब 1,12,100 रुपये प्रति स्कूल खर्च होंगे। वहीं कैमरों के रखरखाव और इंटरनेट कनेक्टिविटी पर हर महीने लगभग 9 हजार रुपये का खर्च आएगा।

बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला ड्राइवरों का मुद्दा भी उठा

सुनवाई के दौरान स्कूल बस और वैन में बच्चों की सुरक्षा का मामला भी सामने आया। महिला चालकों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव पर परिवहन विभाग की राय अब तक नहीं आने पर कोर्ट ने संबंधित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को तलब किया है।

उन्हें 7 सितंबर को जरूरी दस्तावेजों के साथ कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

पूरे यूपी के स्कूलों तक पहुंचेगा आदेश

हाईकोर्ट ने कहा कि आदेश लखनऊ के संदर्भ में है, लेकिन इसकी व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की जानी चाहिए। इसके लिए आदेश की प्रति मुख्य सचिव के जरिए सभी जिलाधिकारियों तक भेजने का निर्देश दिया गया है।

Tags:up news

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें