24 घण्टे ऑनलाइन

राधाकृष्ण के सामने INDIA ने 'सुदर्शन' को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

नयी दिल्ली: इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी ( Sudarshan Reddy) को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार नामित किया है। बैठक में श्री खरगे के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार,…

24GhanteOnline
August 19, 2025
2 min read

नयी दिल्ली: इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी ( Sudarshan Reddy) को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार नामित किया है।

बैठक में श्री खरगे के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, डीएमके की कनिमोझी, शिव सेना अरविंद सावंद सहित सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।

श्री खरगे ने अपने आवास में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को यहां श्री रेड्डी ( Sudarshan Reddy) के नाम का एलान किया। उन्होंने कहा कि श्री रेड्डी देश के प्रतिष्ठित न्यायविद् हैं और कई उच्च न्यायालयों में सेवाएं देने के बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय में भी काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी के सभी दलों के नेताओं से विचार विमर्श के बाद श्री रेड्डी का नाम इंडिया गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति के लिए नामित किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री रेड्डी ( Sudarshan Reddy) उन मूल्यों को पूरी तरह से प्रतिबिंबित करते हैं जिन्होंने हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन को इतनी गहराई से आकार दिया, वे मूल्य जिन पर देश का संविधान और लोकतंत्र टिका हुआ है। उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव एक वैचारिक संघर्ष करार देते हुए कहा है कि वह जीवनभर संविधान के मूल्यों को प्रतिविम्बित कर इन मूल्यों के लिए लड़ाई लड़ते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनने से पहले वह देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं। उनका एक लंबा और प्रतिष्ठित कानूनी करियर रहा है, जिसमें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य करना शामिल है। वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के एक निरंतर और साहसी समर्थक रहे हैं।

श्री खरगे ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों पर हमला किया जा रहा है और इंडिया गठबंधन इन हमलों का सख्ती से जवाब दे रहा है। गठबंधन ने इस हमले को चुनौती देने के लिए मिलकर चुनाव लड़ने और दृढता से इसका मुकाबला करने का संकल्प लिया है और उसी संकल्प का प्रतिबिम्ब है कि श्री रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।