24 घण्टे ऑनलाइन

लॉन्च हुआ Oppo का धांसू ईयरबड्स, 43 घंटे की बैटरी ने मचा दिया धमाल

Oppo ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Oppo Enco Buds 3 Pro+ को लॉन्च कर दिया है. यह ईयरबड्स 32dB तक की Active Noise Cancellation, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं. कंपनी का दावा है कि यह 43 घंटे तक का…

24GhanteOnline
November 18, 2025
3 min read

Oppo ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Oppo Enco Buds 3 Pro+ को लॉन्च कर दिया है. यह ईयरबड्स 32dB तक की Active Noise Cancellation, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं. कंपनी का दावा है कि यह 43 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम देते हैं. कीमत भी बजट-friendly रखी गई है, जिससे यह सीधे एंट्री और मिड-रेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करते हैं. Oppo Enco Buds 3 Pro+ के साथ कंपनी ने Oppo Find X9 सीरीज स्मार्टफोन भी लॉन्च किए हैं.

Oppo Enco Buds 3 Pro+ भारत में लॉन्च: कीमत और उपलब्धता

Oppo Enco Buds 3 Pro+ की भारत में कीमत 2,099 रुपये तय की गई है. यह Midnight Black और Sonic Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं. कंपनी पहली सेल में इनको 1,899 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेच रही है. बिक्री 21 नवंबर से शुरू होगी और यह Oppo स्टोर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, फ्लिपकार्ट, अमेजन और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे.

डिजाइन और ऑडियो क्वालिटी

Oppo Enco Buds 3 Pro+ में 12.4mm के बड़े डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो बेहतर बास और क्लियर साउंड आउटपुट देते हैं. कंपनी के अनुसार, इनकी सेंसिटिविटी 112±3dB at 1kHz है और फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 20kHz तक जाती है. माइक्रोफोन की सेंसिटिविटी भी -38 dBV/Pa रेटेड है जो कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है. ये ईयरबड्स पिछले Enco Buds 3 Pro की तुलना में ANC की वजह से और भी प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं.

ANC, कनेक्टिविटी और फीचर्स

Oppo Enco Buds 3 Pro+ 32dB तक की Active Noise Cancellation सपोर्ट करते हैं, जो आसपास के शोर को काफी हद तक कम कर देता है. इसके साथ ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर बाहर की आवाजें सुन सकें. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 मौजूद है जिसमें AAC और SBC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी ने 10 मीटर की वायरलेस रेंज का दावा किया है, जिससे कनेक्शन स्टेबल बना रहता है.

बैटरी लाइफ और चार्जिंग: 43 घंटे तक प्लेबैक टाइम

प्रत्येक ईयरबड में 58mAh की बैटरी और केस में 440mAh की बैटरी मिलती है. ओप्पो के अनुसार, ANC ऑन रहने पर कुल प्लेबैक 28 घंटे और ANC ऑफ रहने पर 43 घंटे तक मिलते हैं. सिर्फ ईयरबड्स 12 घंटे (ANC off) या 8 घंटे (ANC on) तक चल सकते हैं. कंपनी का दावा है कि USB Type-C के जरिए चार्जिंग में ईयरबड्स को 65 मिनट और पूरे सेट को 90 मिनट लगते हैं. 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग 11 घंटे का बैकअप दे सकती है. इसके साथ टीयूवी रीनलैंड बैटरी हेल्थ सर्टिफिकेशन भी मिलता है जो 1,000 साइकल के बाद 80% बैटरी हेल्थ सुनिश्चित करता है.

बिल्ड क्वालिटी और रेटिंग: IP55 डस्ट वॉटर रेजिस्टेंस

Oppo Enco Buds 3 Pro+ में IP55 रेटिंग दी गई है जिससे ये धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहते हैं. प्रत्येक ईयरबड का वजन सिर्फ 4.2 ग्राम है. चार्जिंग केस का कुल वजन 46.2 ग्राम है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…