Flipkart Buy Buy Sale 2025 ऑन—स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त प्राइस ड्रॉप, लपक लें मौका
Flipkart Buy Buy Sale 2025 शुरू हो गई है, अगर आप भी नया स्मार्टफोन (Smartphones) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास फ्लिपकार्ट सेल में प्रीमियम फीचर्स वाले फोन को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है. सेल के लिए SBI…
Flipkart Buy Buy Sale 2025 शुरू हो गई है, अगर आप भी नया स्मार्टफोन (Smartphones) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास फ्लिपकार्ट सेल में प्रीमियम फीचर्स वाले फोन को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है. सेल के लिए SBI के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब अगर आप फोन खरीदते वक्त एसबीआई कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आप फोन पर मिल रही छूट के अलावा 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा उठा पाएंगे.
Samsung Galaxy S24 FE 5G Price in India
4.5 रेटिंग के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट इस सैमसंग स्मार्टफोन (Smartphones) को Flipkart Sale में 46 फीसदी की भारी छूट के बाद 31 हजार 999 रुपए में बेचा जा रहा है. इस फोन को बिना ब्याज वाली ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है, ये फोन 5,333 रुपए प्रतिमाह की शुरुआती नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है.
इस फोन में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में एक्सीनॉस 2400ई प्रोसेसर, 4700 एमएएच की दमदार बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर, 12 मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है.
MOTOROLA Razr 60 Price in India
सेल के दौरान मोटोरोला कंपनी के इस फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आने वाले स्मार्टफोन (Smartphones) को 9 फीसदी की छूट के बाद 49999 रुपए में बेचा जा रहा है. इस कीमत में आपको इस हैंडसेट का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल जाएगा. इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400X प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 6.9 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले और 4500 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है.
स्मार्टफोन पर मिल रही छूट के अलावा आप पुराना फोन देकर एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा, बैंक कार्ड से पेमेंट पर एडिशनल छूट का फायदा उठा सकते हैं. इन दोनों स्मार्टफोन्स के अलावा और भी कई मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. सेल के दौरान न केवल फोन बल्कि टीवी, लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट्स छूट के साथ बेचे जा रहे हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
