4 कैमरे वाला Oppo Reno 15c हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई जबरदस्त फीचर्स
Oppo Reno 15c को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, खूबियों की बात करें तो इस फोन को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है. सेल्फी…
Oppo Reno 15c को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, खूबियों की बात करें तो इस फोन को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है. सेल्फी लवर्स के लिए इस ओप्पो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है. आइए जानते हैं कि इस फोन में आपको कौन-कौन सी खूबियां मिलेंगी?
Oppo Reno 15c Specifications
डिस्प्ले: एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करने वाला ये डुअल सिम फोन 6.59 इंच फुल-एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है. ये फोन 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 460ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ उतारा गया है.
चिपसेट: इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट के साथ एड्रेनो 722 जीपीयू, 12GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा.
कनेक्टिविटी: इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए NFC, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं.
बैटरी: 6500mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.
Oppo Reno 15c Price
इस ओप्पो स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2899 चीनी युआन (लगभग 37000 रुपए) है. 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3199 चीनी युआन (लगभग 41000 रुपए) है. इस फोन को ऑरोरा ब्लू, कॉलेज ब्लू और स्टारलाइट बो कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ये फोन फिलहाल चीनी मार्केट में उतारा गया है, अगर ये फोन इसी कीमत में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ तो इस रेंज में ये फोन MOTOROLA Edge 60 Pro, Realme 15 Pro और OnePlus 13r 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
