24 घण्टे ऑनलाइन

Oppo Reno 15 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा फीचर

Oppo Reno 15 Series 5G को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini को उतारा गया है. आइए आपको बताते हैं कि कौन सा मॉडल आपको किस दाम में मिलेगा और…

24GhanteOnline
January 8, 2026
3 min read
Oppo Reno 15 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा फीचर

Oppo Reno 15 Series 5G को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini को उतारा गया है. आइए आपको बताते हैं कि कौन सा मॉडल आपको किस दाम में मिलेगा और किस स्मार्टफोन में कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं?

Oppo Reno 15 Series 5G Price


ओप्पो रेनो 15 5जी के 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45999 रुपए, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपए और 12 जीबी/512 जीबी वेरिएंट की कीमत 53999 रुपए है. Oppo Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G की कीमत 67,999 रुपए और 59,999 रुपए से शुरू होती है. बिक्री की बात करें तो इन स्मार्टफोन्स की सेल 13 फरवरी से ग्राहकों के लिए शुरू होगी. इस सीरीज की बिक्री कंपनी की साइट के अलावा Flipkart और Amazon पर होगी.

Oppo Reno 15 Pro Specifications


ऑपरेटिंग सिस्टम: 15 प्रो और Oppo Reno 15 Pro Mini 5G दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कलरओएस 16 पर काम करते हैं. प्रो मॉडल में 6.78 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल हुआ है. प्रो मिनी 5जी में 6.32 इंच 1.5K एमोलेड स्क्रीन है जो प्रो की तरह सेम रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 का इस्तेमाल हुआ है.
चिपसेट: प्रो और प्रो मिनी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी720 MC7 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है.
कैमरा सेटअप: प्रो और Reno 15 Pro Mini 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, फोन के पिछले हिस्से में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN5 पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है.
बैटरी: 15 प्रो और 15 प्रो मिनी में 6500mAh और 6200mAh बैटरी दी गई है जो 80 वॉट सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. प्रो वेरिएंट की बात करें तो ये मॉडल 50 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट करता है.

Oppo Reno 15 5G Specifications


डिस्प्ले: इस ओप्पो स्मार्टफोन में 6.59 इंच एमोलेड स्क्रीन दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल हुआ है.
चिपसेट: इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्सल पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 15 प्रो के लिए प्रो मॉडल जितना ही सेंसर मिलेगा.
बैटरी: 80 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट के साथ 6500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…