टैबलेट नहीं ये है ‘पावरहाउस’! लॉन्च हुआ 10050mAh बैटरी वाला ये नया टैब
Oppo ने ग्राहकों के लिए पैड एयर लाइनअप में Oppo Pad Air 5 को लॉन्च कर दिया है. ये टैबलेट बड़ी स्क्रीन, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और 10050 एमएएच की दमदार और बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है. इस टैब की कीमत कितनी है और…
Oppo ने ग्राहकों के लिए पैड एयर लाइनअप में Oppo Pad Air 5 को लॉन्च कर दिया है. ये टैबलेट बड़ी स्क्रीन, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और 10050 एमएएच की दमदार और बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है. इस टैब की कीमत कितनी है और ये टैब कौन-कौन से खास फीचर्स के साथ उतारा गया है, आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं.
Oppo Pad Air 5 Specifications
डिस्प्ले: इस टैबलेट में 12.1 इंच एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 540Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300 Ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, साथ में ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G615 MC2 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है.
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16 पर आधारित ये टैब ColorOS 16 पर काम करता है.
कैमरा सेटअप: इस टैब के पिछले हिस्से में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेंसर से लैस है. इस टैब के रियर में दिया कैमरा सेंसर 30fps पर 1080p रिज़ॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है.
कनेक्टिविटी: इस टैबलेट में वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है. सेल्युलर वर्जन में 5G, जीपीएस, ग्लोनास, Galileo और QZSS कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है.
बैटरी: इस टैबलेट में 10050mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 33 वॉट सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Oppo Pad Air 5 Price
इस टैबलेट के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1899 चीनी युआन (लगभग 24,000 रुपए), 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2199 चीनी युआन (लगभग 28,000 रुपए) और 2499 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपए) है.
सॉफ्ट लाइट वर्जन की बात करें तो 8GB रैम/256GB स्टोरेज और 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2399 चीनी युआन (लगभग 31,000 रुपए) और 2699 चीनी युआन (लगभग 35,000 रुपए) है. इस प्राइस रेंज में अगर ये टैबलेट भारत में लॉन्च होता है तो इस टैबलेट की टक्कर MOTOROLA Pad 60 Pro, Xiaomi Pad 7 और OnePlus Pad Go 2 जैसे ब्रैंड्स के टैबलेट्स को टक्कर देगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
