10,050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये दमदार Pad, प्रोसेसर भी है झक्कास
Oppo ने ग्राहकों के लिए Oppo Pad 5 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस नए टैब की खासियतों की बात करें तो इस डिवाइस में 10,050 एमएएच की दमदार बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है. आइए आप लोगों को बताते हैं कि इस टैबलेट…

Oppo ने ग्राहकों के लिए Oppo Pad 5 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस नए टैब की खासियतों की बात करें तो इस डिवाइस में 10,050 एमएएच की दमदार बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है. आइए आप लोगों को बताते हैं कि इस टैबलेट के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और इस टैबलेट में आप लोगों को कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?
Oppo Pad 5 Price in India
कीमत की बात करें तो इस ओप्पो टैबलेट के लिए आपको 26 हजार 999 रुपए खर्च करने होंगे, इस दाम में आप लोगों को वाई-फाई वेरिएंट मिलेगा. वाई-फाई और 5जी वेरिएंट के लिए 32 हजार 999 रुपए खर्च करने होंगे. ये टैब 8 जीबी रैम औऱ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आपको मिलेगा.
ये टैब फिलहाल प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध है, अगले हफ्ते 13 जनवरी से इस टैब की बिक्री शुरू हो जाएगी. इस डिवाइस को कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. मुकाबले की बात करें तो MOTOROLA Pad 60 Pro, Xiaomi Pad 7, OnePlus Pad Go 2 जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.
Oppo Pad 5 Specifications
डिस्प्ले: इस टैबलेट में 12.1 इंच की 2.8K LCD स्क्रीन दी गई है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 540Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, साथ में ग्राफिक्स के लिए आर्म माली-G615 MC2 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है.
कैमरा: इस टैबलेट के पिछले हिस्से में 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ सिंगल 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेंसर भी मिलेगा. टैबलेट 30fps पर 1080p रिज़ॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
बैटरी: 33 वॉट सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 10,050 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है.
कनेक्टिविटी: इस डिवाइस में ब्लूटूथ वर्जन 5.4, वाई-फाई 6 और चार्जिंग-डेटा ट्रांसफर के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
