Oppo का नया 5G फोन लॉन्च, 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपने नए बजट फोन Oppo A6x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को 6,500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है. इसमें MediaTek Dimensity 6000 प्रोसेसर और 6GB तक रैम का…
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपने नए बजट फोन Oppo A6x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को 6,500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है. इसमें MediaTek Dimensity 6000 प्रोसेसर और 6GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है. फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है. चलिए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…
कितनी है कीमत
भारत में Oppo A6x 5G को आइस ब्लू और ऑलिव ग्रीन कलर में पेश किया गया है. इसकी कीमत 12,499 रुपये से शुरू होती है. इस कीमत पर 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है. इसके अलावा 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये है. टॉप एंड वेरियंट (6GB RAM + 128GB स्टोरेज) 14,999 रुपये में आता है. फोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट, और ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर, और अन्य ऑफलाइन रिटेल आउटलेट से खरीदा जा सकता है.
Oppo A6x 5G: स्पेसिफिकेशन
Oppo A6x 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस शामिल है. यह फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है.
कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है. इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. दोनों कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, और कई जरूरी सेंसर शामिल हैं. यह डिवाइस बजट सेगमेंट में बेहतर डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस का बैलेंस देता है.
Oppo A6x 5G में 6,500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
