24 घण्टे ऑनलाइन

Opration Pimple: कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए दो आतंकी

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों (Terrorists) को भी मार गिराया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से घुसपैठ के प्रयास के बारे…

24GhanteOnline
November 8, 2025
2 min read

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों (Terrorists) को भी मार गिराया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से घुसपैठ के प्रयास के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अपडेट: ओपी पिंपल, केरन, कुपवाड़ा… चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके की तलाशी जारी है।”

इससे पहले उन्होंने लिखा, “पी पिंपल, केरन, कुपवाड़ा…7 नवंबर 2025 को, घुसपैठ की कोशिश के संबंध में एजेंसियों से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों (Terrorists) ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। संपर्क स्थापित हो गया और आतंकवादियों को घेर लिया गया। अभियान जारी है।”

इससे पहले 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के छत्रू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों (Terrorists) के बीच मुठभेड़ हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, भारतीय सेना की सहायता से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छत्रू इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। यह समन्वित तलाशी अभियान तड़के सुबह शुरू किया गया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…