24 घण्टे ऑनलाइन

अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी: ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने रामपुर जेल में बंद आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश…

24GhanteOnline
October 23, 2026
1 min read
अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी: ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने रामपुर जेल में बंद आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश की उनसे सहमति नहीं बन सकी है और अब उनकी राजनीतिक राह में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री भारी पड़ गई है।

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि 'चचा' (आजम खान) से मुलाकात कैसी रही? राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि आजम खान साइकिल छोड़कर पतंग उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि पतंग, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का चुनावी चिन्ह है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के 'खयाली गृह मंत्री' ने उनसे सीधे कह दिया है कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह मंत्री नहीं, मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए।

सपा की सरकार बनने पर मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की सलाह

राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार आने वाली नहीं है। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि उन्हें दिल पर पत्थर रखकर घोषणा करनी चाहिए कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

Tags:up news

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें