24 घण्टे ऑनलाइन

ओपी राजभर की अचानक बिगड़ी तबीयत, लखनऊ के लोहिया अस्पताल में एडमिट

लखनऊ। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद ओम प्रकाश राजभर को कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें अचानक ब्लड प्रेशर से और…

24GhanteOnline
September 22, 2025
2 min read

लखनऊ। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद ओम प्रकाश राजभर को  कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें अचानक ब्लड प्रेशर से और हार्ट से जुड़ी कुछ परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद उनके घर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जैसे ही ओम प्रकाश राजभर की बिगड़ी तबियत की खबर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को मिली तब वो तुरंत उनका हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे। डिप्टी सीएम ने एक्स पर जानकारी दी कि आज मा० मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उन्हें तुरंत डॉ। राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। वहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और वे चिकित्सकीय निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, राजभर (OP Rajbhar) को माइनर ब्रेन स्ट्रोक आया था। अस्पताल में उनके तुरंत सीटी स्कैन और बल्ड समेत कई जरूरी टेस्ट करवाए गए। फिलहाल उनकी तबियत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।

ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने भी उनकी सेहत को लेकर जानकारी शेयर की है। अरविंद राजभर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बचाया कि अब उनके पिता की हेल्थ सुधर रही है। ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी समस्याया महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आप सभी के प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उनकी हेल्थ में अब लगातार सुधार हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें