24 घण्टे ऑनलाइन

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रामपुर जेल में बंद आजम खान से सपा प्रमुख की मुलाकात और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सपा की सोच…

24GhanteOnline
October 22, 2026
2 min read
अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रामपुर जेल में बंद आजम खान से सपा प्रमुख की मुलाकात और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सपा की सोच पर भी सवाल खड़े किए।

’सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं’

राजभर ने कहा कि सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे सोकर उठते हैं और प्रेस कांफ्रेंस करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव को शिक्षा में हुए बदलाव को देखना है तो सपा शासन के प्राथमिक स्कूलों और योगी सरकार के स्कूलों की तुलना करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय खोलकर मजदूरों के बच्चों को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाने की व्यवस्था की है।

‘अखिलेश ने आजम खान के साथ किया अन्याय’

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आजम खान के साथ सबसे ज्यादा अन्याय तो खुद अखिलेश यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान के कई मामलों की जांच हो रही है और मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।

राजभर ने सवाल उठाया कि आगरा एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट जैसे प्रोजेक्ट्स में जो गड़बड़ियां हुईं, क्या उनके लिए केवल आजम खान जिम्मेदार हैं या फिर अखिलेश यादव भी? 

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो ऐलान करें कि वह किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।