24 घण्टे ऑनलाइन

पतली आईब्रो को बनाना है घना, तो करें इस रस का इस्तेमाल

बहुत सारी लड़कियां नया लुक पाने के लिए आईब्रो (eyebrows) के साथ तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करती हैं। जिन लड़कियों की आईब्रो पतली और हल्की होती है उनके लिए हर महीने की मशक्कत हो जाती है। कई बार आईपेंसिल से उसे मोटा करती…

24GhanteOnline
May 10, 2026
2 min read

बहुत सारी लड़कियां नया लुक पाने के लिए आईब्रो (eyebrows) के साथ तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करती हैं। जिन लड़कियों की आईब्रो पतली और हल्की होती है उनके लिए हर महीने की मशक्कत हो जाती है। कई बार आईपेंसिल से उसे मोटा करती रहती हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहें हैं इससे आप इस परेशानी निजात पा सकते है –

- अच्छी आईब्रो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करके आईब्रो को बढ़ाया जा सकता है। कैस्टर ऑयल में ओमेगा- 3 होता है जो रक्त संचार को बेहतर बनाता है। जिससे आईब्रो घनी करने में मदद मिलती है। इसके लिए सोने से पहले आईब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाएं।

- प्याज के इस्तेमाल से आईब्रो घनी और मोटी हो जाएगी। इसके लिए प्याज के रस को रूई में लेकर आईब्रो पर लगाएं और 15- 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें।

- बादाम का तेल आईब्रो का घना बनाता है और साथ ही पोषण भी देता है। इसमें विटामिन ई होता है जिससे बाल बढ़ते हैं। इसके लिए रोज सोने से पहले आईब्रो में बादाम तेल से मसाज करें।

- जिस तरह मेथी बालों में लगाने से बाल घने होते हैं उसी तरह इसका पेस्ट बनाकर आईब्रो में लगाने से हेल्दी बनेंगे। इसके लिए मेथी को रात को पानी में भिगो दें और दूसरे दिन पेस्ट बनाकर  4-5 मिनट लगाए रहें। फिर साफ पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।