24 घण्टे ऑनलाइन

आ रहा है OnePlus का धांसू स्मार्टफोन! जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus ने भारत में अपने अगले बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15R को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. इस फोन को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस फोन की डिजाइन की पहली झलक दिखा दी है, जबकि स्पेसिफिकेशन लीक के…

24GhanteOnline
November 29, 2025
2 min read

OnePlus ने भारत में अपने अगले बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15R को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. इस फोन को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस फोन की डिजाइन की पहली झलक दिखा दी है, जबकि स्पेसिफिकेशन लीक के जरिए काफी हद तक कन्फर्म हो चुके हैं. फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिप, 8000mAh की दमदार बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और डुअल 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है. कीमत पिछले मॉडल OnePlus 13R से थोड़ा ज्यादा होने के आसार हैं. बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Oneplus 15 को लॉन्च किया है.

OnePlus ने दिखाई पहली झलक


OnePlus ने अपनी वेबसाइट पर OnePlus 15R की आधिकारिक तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें फोन का फ्लैट-एज्ड और प्रीमियम फिनिश साफ नजर आता है. इसका डिजाइन OnePlus 15 सीरीज जैसा साफ-सुथरा और मॉडर्न दिखता है, जिसमें पीछे स्क्वेर्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. लॉन्च के समय फोन दो कलर ऑप्शन-ब्लैक और ग्रीन-में उपलब्ध होगा. कंपनी ने फिलहाल हार्डवेयर डिटेल्स नहीं बताए, लेकिन डिजाइन से यह एक प्रीमियम बजट फ्लैगशिप की तरह दिख रहा है. इस फोन को 40 से 45 हजार की कीमत में पेश किया जा सकता है.

Snapdragon 8 Gen 5 और 8000mAh बैटरी की उम्मीद


लीक्स की मानें तो OnePlus 15R भारत में OnePlus Ace 6T का रीबैज्ड मॉडल होगा और इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा. यह चिप इसे अपर मिड-रेंज कैटेगरी में मजबूती से खड़ा कर देगी. फोन की सबसे बड़ी खासियत 8000mAh की बैटरी मानी जा रही है, जिसे OnePlus के अधिकारी ने Ace 6T के लिए पहले ही टीज कर दिया है, और 15R में भी वही सेल मिलने की संभावना है. 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की भी चर्चाएं तेज हैं, जो इसे अपनी कैटेगरी के सबसे तेज चार्जिंग फोन में शामिल कर सकती हैं.

डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स: हाई रिफ्रेश रेट और डुअल 50MP सेटअप


OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने का दावा किया जा रहा है, हालांकि ब्राइटनेस और पैनल टाइप की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल 50MP रियर कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद है. यह सेटअप OnePlus के मौजूदा कैमरा ट्रेंड को फॉलो करेगा और यूजर्स को बेहतर डे-लाइट फोटोग्राफी देने का वादा करता है. अन्य हार्डवेयर डिटेल्स लॉन्च के करीब स्पष्ट होंगी.

Tags:oneplus

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।