तहलका मचाएगा 9000mAh बैटरी वाला ये दमदार फोन, इस दिन लेगा मार्केट में एंट्री
छोटी बैटरी वाले फोन से हर कोई परेशान रहता है क्योंकि कम क्षमता वाली बैटरी से लैस फोन को बार-बार चार्ज पर लगाने पड़ता है. लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब कंपनियां बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च करने लगी…
छोटी बैटरी वाले फोन से हर कोई परेशान रहता है क्योंकि कम क्षमता वाली बैटरी से लैस फोन को बार-बार चार्ज पर लगाने पड़ता है. लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब कंपनियां बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च करने लगी हैं, हाल ही में Honor ने 10,000mAh बैटरी के साथ दो नए स्मार्टफोन्स को उतारा है और अब इस बात की भी जोरों-शोरों से चर्चा है कि वनप्लस भी लोगों के लिए 9000mAh बैटरी वाला बड़ा बैटरी वाला फोन लेकर आ रही है.
OnePlus Turbo Live Images
एंड्रॉयड हेडलाइंस ने एक रिपोर्ट में वनप्लस टर्बो की लाइव तस्वीरें शेयर की है. इस फोन के जल्द चीनी मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.पब्लिकेशन ने दावा किया है कि तस्वीरों में दिखाया गया वेरिएंट का कोडनेम ‘प्राडो’ है जो भारतीय मार्केट के लिए है.
OnePlus Turbo Specifications (संभावित)
रिपोर्ट के अनुसार, इस हैंडसेट को 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8 इंच 1.5K एमोलेड स्क्रीन के साथ उतारा जा सकता है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. 9000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आ सकती है.
OnePlus Turbo Launch Date (संभावित)
रिपोर्ट इस बात का संकेत देती है कि इस फोन को मार्च 2026 के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी 2 से 5 मार्च के बीच आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इस अपकमिंग फोन की घोषणा कर सकती है.
फिलहाल सटीक लॉन्च डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आएगी, कंपनी लॉन्च डेट और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स को सोशल मीडिया पर टीज करना शुरू कर देगी. गौर करने वाली बात यह है कि चीन के अलावा भारत में वनप्लस टर्बो को टर्बो नाम से नहीं बल्कि नॉर्ड सीरीज में उतारा जा सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
