OnePlus 15R में फ्रंट कैमरा में बड़ा बदलाव! लॉन्च से पहले फीचर्स आए सामने
OnePlus ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप वनप्लस 15 को लॉन्च किया है. अब कंपनी इसे सस्ते वेरिएंट OnePlus 15R को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस फोन को 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही…
OnePlus ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप वनप्लस 15 को लॉन्च किया है. अब कंपनी इसे सस्ते वेरिएंट OnePlus 15R को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस फोन को 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही OnePlus 15R के फीचर्स के कई बड़े खुलासे कर दिए हैं. यह स्मार्टफोन R Series में पहली बार 32MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा के साथ आएगा. सेल्फी कैमरा 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, जो अब तक सिर्फ OnePlus के फ्लैगशिप मॉडल्स में मिलता था.
32MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा में बड़ा बदलाव
OnePlus 15R में 32MP का नया फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है. यह R Series में पहली बार देखने को मिलेगा, क्योंकि अब तक सभी मॉडल्स में फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया जाता था. यह सेल्फी कैमरा 4K रिजॉल्यूशन में 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा. OnePlus 13R के 16MP और 1080p लिमिट से यह एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है, खासकर वीडियो कॉल और व्लॉगिंग के लिए.
DetailMax Engine और दमदार वीडियो फीचर्स
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि OnePlus 15R में वही DetailMax Engine मिलेगा, जो OnePlus 15 में दिया गया है. यह सिस्टम Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine जैसे फीचर्स के जरिए हर तरह की लाइटिंग में बेहतर इमेज प्रोसेसिंग करता है. रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 120fps तक की जा सकेगी. इससे यह फोन हाई-फ्रेम वीडियो शूटिंग के मामले में भी मजबूत बनता है.
Snapdragon 8 Gen 5 और 7400mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus 15R को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा, जिसे लेकर कंपनी ने 24 महीनों तक Qualcomm के साथ काम किया है. यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो इस चिपसेट के साथ लॉन्च होगा. फोन में 7400mAh की बैटरी मिलेगी, जो भारत में OnePlus की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है. इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और Silicon Nanostack बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है.
165Hz डिस्प्ले और नए कलर ऑप्शन
OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जो TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 5.0 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा. स्क्रीन की ब्राइटनेस 1 निट से लेकर 1800 निट्स तक होगी. डिजाइन के लिहाज से फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसमें Charcoal Black, Mint Green और Electric Violet Ace Edition शामिल हैं. यह कलर ऑप्शन R Series को नया और यूथ-फोकस्ड लुक देते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
