24 घण्टे ऑनलाइन

आज लॉन्च होगा OnePlus 15R, 7400mAh बैटरी के साथ प्रोसेसर भी है पावरफुल

OnePlus 15R को आज भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा, इस फोन के साथ कंपनी का नया OnePlus Pad Go 2 टैब भी लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे शुरू होगा, लेकिन आइए आपको लॉन्च से पहले दोनों ही मॉडल्स में…

24GhanteOnline
December 17, 2025
2 min read

OnePlus 15R को आज भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा, इस फोन के साथ कंपनी का नया OnePlus Pad Go 2 टैब भी लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे शुरू होगा, लेकिन आइए आपको लॉन्च से पहले दोनों ही मॉडल्स में मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर होगी, हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के अंत में लॉन्च इवेंट का यूट्यूब लिंक लगाया है. इवेंट शुरू होने के बाद आप प्ले बटन को दबाकर सीधे यहीं से इवेंट को देख पाएंगे.

OnePlus 15R Specifications (कंफर्म)


चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वनप्लस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर मिलेगा, इसके अलावा आपको इस फोन में टच रिस्पॉन्स चिप, स्नैपड्रैगन चिप और जी2 वाई-फाई चिप भी मिलेगी. ये फोन 120fps गेमप्ले के साथ उतारा जाएगा.
डिस्प्ले: इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा.
बैटरी: 7400 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी.
ऑपरेटिंग सिस्टम: ये हैंडसेट ऑक्सीजन ओएस 16 पर काम करेगा.
कैमरा: वनप्लस का ये लेटेस्ट फोन 4K 120fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.

OnePlus Pad Go 2 Specifications (कंफर्म)


वनप्लस का ये नया टैबलेट शेडो ब्लैक कलर ऑप्शन, 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ मिलेगा. इसके अलावा 5जी और स्टायलस सपोर्ट के साथ रिवर्स चार्जिंग, 10,050mAh की दमदार बैटरी और एआई फीचर्स से लैस होगा.

OnePlus 15R Price in India (संभावित)


वनप्लस 15R के 512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 52 हजार रुपए से ज्यादा हो सकती है. वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47 हजार रुपए से 49 हजार रुपए तक हो सकती है. इसके अलावा 3 से 4 हजार तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा. वहीं, दूसरी ओर वनप्लस पैड गो 2 को 25 हजार रुपए से कम कीमत में उतारे जाने की उम्मीद है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…