24 घण्टे ऑनलाइन

आज भारत में लॉन्च होगा OnePlus 15R, चार्जिंग में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

OnePlus अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 15R को 17 दिसंबर यानी कल भारत में लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स की पुष्टि कर दी है. फोन में 7,400mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

OnePlus अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 15R को 17 दिसंबर यानी कल भारत में लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स की पुष्टि कर दी है. फोन में 7,400mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 165Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. कैमरा और AI फीचर्स के मामले में भी यह R-सीरीज का सबसे एडवांस फोन बताया जा रहा है. इस फोन की कीमत 40 से 50 हजार के बीच हो सकती है.

OnePlus 15R बैटरी और चार्जिंग में मिलेगा बड़ा अपग्रेड


OnePlus ने कन्फर्म किया है कि OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. यह बैटरी कंपनी की 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी. बड़ी बैटरी के चलते फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा, खासकर गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान.

कैमरा में मिलेगा 120fps 4K वीडियो और 32MP सेल्फी सेंसर


OnePlus 15R का कैमरा 4K रिजोल्यूशन पर 120 फ्रेम प्रति सेकेंड वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा, जो पहले सिर्फ OnePlus 15 में देखने को मिला था. कंपनी के अनुसार, यह R-सीरीज का अब तक का सबसे एडवांस सेल्फी कैमरा होगा. फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो OnePlus 13R के 16MP सेंसर से बड़ा अपग्रेड है. इसमें Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और एडवांस कनेक्टिविटी


OnePlus 15R को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से पावर मिलेगी. इसके साथ OnePlus का G2 Wi-Fi चिप दिया जाएगा, जो बेहतर और स्टेबल कनेक्टिविटी देगा. फोन में Touch Response Chip भी शामिल है, जिससे टच रिस्पॉन्स दूसरे स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा तेज होगा.

165Hz AMOLED डिस्प्ले और Plus Mind AI फीचर्स


OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस होगी. इस डिस्प्ले को TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 5.0 सर्टिफिकेशन भी मिला है. इसके अलावा, फोन में Plus Mind AI फीचर दिया जाएगा, जिसके लिए एक अलग Plus Key होगी. इस की की मदद से यूजर स्क्रीन पर मौजूद किसी भी कंटेंट को Plus Mind में सेव कर सकेंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…