24 घण्टे ऑनलाइन

OnePlus 15R: 7400mAh बैटरी और SD 8 Gen 5 चिप के साथ लॉन्च डेट कन्फर्म!

OnePlus ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज के बजट फोन OnePlus 15R को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. इस फोन को 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. अब कंपनी ने OnePlus 15R के स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.…

24GhanteOnline
December 6, 2025
2 min read

OnePlus ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज के बजट फोन OnePlus 15R को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. इस फोन को 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. अब कंपनी ने OnePlus 15R के स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. कंपनी ने साफ किया है कि इसमें अब तक की सबसे बड़ी 7400mAh बैटरी दी जाएगी. इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग, दमदार Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 4K 120fps रिकॉर्डिंग जैसी प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे.

7400mAh का दम और 80W SUPERVOOC


OnePlus 15R में 7400mAh की बैटरी मिलेगी, जो OnePlus के इतिहास में सबसे बड़ा बैटरी पैक है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 4 साल बाद भी 80% क्षमता बरकरार रख सकेगी. फोन में 80W SUPERVOOC तेजी से चार्जिंग उपलब्ध होगी जिससे लंबा बैकअप और तेज चार्ज दोनों मिलेंगे. 15% सिलिकॉन कंटेंट वाली नैनोस्टैक तकनीक एनर्जी डेंसिटी बढ़ाती है.

दमदार होगा कैमरा, करेगा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग


OnePlus 15R का कैमरा 4K रिजॉल्यूशन पर 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा. यह फीचर पहले केवल प्रीमियम OnePlus 15 मॉडल में मिलता था. कंपनी इसे प्रो-ग्रेड वीडियो टूल्स के रूप में पेश कर रही है जिससे क्रिएटर्स और वीडियोग्राफर्स को काफी सुविधा मिलेगी.

डिस्प्ले: 165Hz AMOLED और TUV सर्टिफिकेशन


फोन में 165Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जिसकी 450ppi डेंसिटी और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी.OnePlus ने पुष्टि की है कि 15R दुनिया का पहला फोन होगा जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा. यह चिप 24 महीने तक OnePlus और Qualcomm के संयुक्त ऑप्टिमाइजेशन के बाद तैयार हुई है. फोन में OnePlus Plus Mind AI दिया गया है जिससे यूजर्स स्क्रीन कंटेंट शेयर कर कैलेंडर इनवाइट सेट कर सकेंगे और डेटा रिकवरी आसान होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।