OnePlus 15R 5G vs OPPO Reno 14 Pro 5G: कौन सा मॉडल्स है ज्यादा पावरफुल?
प्रीमियम फीचर्स के साथ OnePlus 15R की भारत में एंट्री हो चुकी है, बहुत से लोग इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे होंगे तो वहीं बहुत से लोग ये सोच रहे होंगे कि इस फोन पर दांव लगाया जाए या नहीं? आप भी अगर कंफ्यूज हैं तो…
प्रीमियम फीचर्स के साथ OnePlus 15R की भारत में एंट्री हो चुकी है, बहुत से लोग इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे होंगे तो वहीं बहुत से लोग ये सोच रहे होंगे कि इस फोन पर दांव लगाया जाए या नहीं? आप भी अगर कंफ्यूज हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि वनप्लस 15आर के अलावा फ्लैगशिप सेगमेंट में आपके पास इस फोन के अलावा और कौन सा दूसरा ऑप्शन उपलब्ध है? वनप्लस के इस फोन का मुकाबला OPPO Reno 14 Pro 5G से होगा, ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आखिर दोनों ही मॉडल्स में से किस फोन में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर मिलता है?
OnePlus 15R Price In India vs Oppo Reno 14 Pro 5G Price In India
वनप्लस के इस लेटेस्ट फोन के 12GB रैम/256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपए और 12GB रैम/512GB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए है. वहीं, दूसरी ओर ओप्पो कंपनी के 12GB रैम/256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपए और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपए है. कीमत के हिसाब से देखा जाए तो वनप्लस की तुलना ओप्पो थोड़ा महंगा है.
OnePlus 15R vs Oppo Reno 14 Pro 5G: फीचर्स की तुलना
कैमरा: दोनों ही स्मार्टफोन के बीच सबसे बड़ा अंतर कैमरा में देखने को मिलेगा. जहां एक ओर OnePlus 15R में डुअल कैमरा सेटअप है तो वहीं OPPO Reno 14 Pro 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. वनप्लस के रियर में 50MP प्राइमरी, साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा सेंसर दिया गया है. दूसरी ओर, ओप्पो फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है. वनप्लस में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल और ओप्पो में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
डिस्प्ले: वनप्लस 15आर में 6.78 इंच डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करती है. वहीं, ओप्पो स्मार्टफोन में 6.83 इंच एमोलेड पैनल है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
बैटरी: ओप्पो फोन में 6200mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. वहीं, दूसरी ओर वनप्लस स्मार्टफोन में 7400mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 400 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.
प्रोसेसर: OnePlus 15R में Snapdragon 8 Gen 5 तो वहीं OPPO Reno 14 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर दिया गया है. कागजी तौर पर वनप्लस में लगा प्रोसेसर ओप्पो की तुलना ज्यादा पावरफुल है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
