OnePlus 15 लॉन्च होते ही कंपनी ने घटाई इस धांसू फोन की कीमत! मिल रहा इतना सस्ता
OnePlus 15 के लॉन्च होते ही कंपनी का पावरफुल OnePlus 13 अचानक सुर्खियों में आ गया है, वजह है इसका बड़ा प्राइस ड्रॉप. फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत में 11,500 रुपये तक की भारी कटौती कर दी गई है. 6000mAh बैटरी, Snapdragon…
OnePlus 15 के लॉन्च होते ही कंपनी का पावरफुल OnePlus 13 अचानक सुर्खियों में आ गया है, वजह है इसका बड़ा प्राइस ड्रॉप. फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत में 11,500 रुपये तक की भारी कटौती कर दी गई है. 6000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite चिप और 4 बड़े Android अपग्रेड जैसे फीचर्स के साथ यह फोन अब और भी बेहतर डील बन गया है. चलिए जानते हैं फोन के फीचर्स और इस पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में…
OnePlus 13 की नई कीमत: Flipkart पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
OnePlus 13 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब Flipkart पर 62,489 रुपये है, जबकि इसकी असली कीमत 72,999 रुपये थी. मतलब सीधे 10,510 रुपये की कमी. इसके साथ ही Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफर मिल रहा है, जिससे इफेक्टिव प्राइस 58,489 रुपये पहुंच जाती है, जो इस फोन के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट है. फोन Midnight Ocean और Black Eclipse रंगों में उपलब्ध है.
दमदार हैं फीचर्स
OnePlus 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है, जो किसी भी हाई-एंड गेम या मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है. फोन में 6.82 इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. यह Android 15 पर चलता है और कंपनी ने 4 बड़े Android अपग्रेड देने का वादा किया है. प्रीमियम डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे कई फ्लैगशिप फोन से आगे खड़ा करता है.
कैमरा और बैटरी: 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 6000mAh बैटरी
फोन में 50MP का OIS वाला प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो शार्प और डिटेल्ड आउटपुट देता है. पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड इसे लंबे समय के लिए एक भरोसेमंद फोन बनाते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
