24 घण्टे ऑनलाइन

इस हाथ से हवन में आहुति देने से मिलती है इन देवी-देवता की कृपा, जानें महत्व

हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का बहुत महत्व है. लगभग सभी हिंदू घरों में पूजा पाठ की जाती है. मान्यता के अनुसार पूजा पाठ करने से परेशानियां तो दूर होती ही हैं, मन को भी शांति मिलती है. और घर में सुख,समृद्धि और खुशहाली बनी…

24GhanteOnline
May 15, 2026
2 min read

हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का बहुत महत्व है. लगभग सभी हिंदू घरों में पूजा पाठ की जाती है. मान्यता के अनुसार पूजा पाठ करने से परेशानियां तो दूर होती ही हैं, मन को भी शांति मिलती है. और घर में सुख,समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. जब घर में कोई शुभ कार्य होता है तो उसमे पूजा के साथ हवन ( Havan) करने की परंपरा जरूर निभाई जाती है.

हवन ( Havan) में आपने देखा होगा कि पंडित जी सिर्फ सीधे हाथ से ही आहुति देते हैं और ऐसा ही करने के लिए घर के बाकी सभी सदस्यों को बोलते हैं कि सीधे हाथ से हवन में आहुति डालें. क्या आप जानते हैं कि हवन में सीधे हाथ से आहुति देने के पीछे कुछ धार्मिक और वैज्ञानिक कारण हैं. आइए जानते हैं.

हवन ( Havan) में सीधे हाथ से आहुति देने का धार्मिक कारण


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में, व्यक्ति का सीधा हाथ शुभ माना जाता है. इसके पीछे की मान्यता के बारे में बताया जाता है कि सीधे हाथ की नाड़ी का प्रतिनिधित्व सूर्य करते हैं. इसलिए किसी भी शुभ कार्य जैसे हवन ( Havan) पूजा को सीधे हाथ से ही करने की परंपरा है. सीधे हाथ को सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ माना जाता है.

माना जाता है सीधे हाथ से हवन में आहुति देने से सूर्यदेव की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. सीधे हाथ से आहुति देने के बारे में शास्त्रों में भी बताया गया है कि सीधे हाथ में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और श्रीकृष्ण का वास माना जाता है. ऐसे में सीधे हाथ से आहुति देने पर तीनों देवी-देवता की कृपा मिलती है.

हवन ( Havan)  में सीधे हाथ से आहुति देने का वैज्ञानिक कारण जानें


हवन में आहुति देने के पीछे धार्मिक के साथ वैज्ञानिक कारण भी जुड़ा हुआ है. माना जाता है कि यज्ञ हवन से देवी देवताओं की पूजा अर्चना ही नही होती बल्कि हवन से प्रदूषित वातावरण को भी शुद्ध किया जाता है.

यज्ञ हवन को चिकित्सा पद्धति माना गया है क्योंकि जहां हवन होता है, उस स्थान के आस-पास रोग उत्पन्न करने वाले कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं. इसलिए भगवान के आर्शीवाद के साथ साथ हवन से घर का वातावरण शुद्ध होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…