बोर्ड परीक्षा में नकल करने से रोका तो चल गईं गोलियां, एक छात्र की मौत
सासाराम। बिहार के सासाराम में एक परीक्षा केंद्र में आंसर शीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक 16 साल के छात्र की मौत हो गई। विवाद में शामिल सभी छात्र…
सासाराम। बिहार के सासाराम में एक परीक्षा केंद्र में आंसर शीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक 16 साल के छात्र की मौत हो गई। विवाद में शामिल सभी छात्र 10वीं की परीक्षा (Board Exam) दे रहे थे। पुलिस ने हथियार के साथ एक नाबालिक लड़के को पकड़ा है।
घटना धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की है जहां 10वीं की परीक्षा (Board Exam) चल रही थी। परीक्षा केंद्र में आंसरशीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों में विवाद हो गया। दो गुट आपस में भिड़ गए। गोलीबारी में जहां एक छात्र की मौत हो गई वहीं एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल है।
मृतक अमित कुमार डेहरी के शंभू बिगहा के रहने वाले मनोज यादव का बेटा था। विवाद में शामिल सभी लड़के हाई स्कूल डेहरी के छात्र हैं। इन सभी का एग्जाम सेंटर सासाराम के संत अन्ना हाई स्कूल में है।
नकल कराने पर लगेगा इतना करोड़ रुपए…, UP बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर सरकार सख्त
जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान जब एग्जाम हॉल के अंदर आंसर शीट से नकल नहीं करने दी गई, तो कुछ लड़कों ने बवाल कर दिया। इस विवाद में मारपीट के दौरान ही फायरिंग हुई तो दो छात्रों को गोली लग गई। इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र संजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया है।'
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
