24 घण्टे ऑनलाइन

05.19 ग्राम हिरोईन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को थाना कपिलवस्तु पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पीलर संख्या 549 के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 05.19 ग्राम गीला व सूखा स्मैक (हिरोईन) तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल…

24GhanteOnline
July 25, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को थाना कपिलवस्तु पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पीलर संख्या 549 के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 05.19 ग्राम गीला व सूखा स्मैक (हिरोईन) तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/2025 धारा 08/22 N.D.P.S एक्ट. पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्वयाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मनोज कुमार निषाद पुत्र केतारु निषाद निवासी रामनगर उर्फ मदरहना थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में कपिलवस्तु थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उ0नि0 सदरुल आलमीन, हे0का0 विकास सिंह, उपेन्द्र प्रजापति, का0 विपिन कुमार वर्मा, सुनील यादव, एसएसबी के मुख्य आरक्षी सामान्य बीर कुमार सिंह, आरक्षी सामान्य संदीप कुमार मौर्य शामिल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…