24 घण्टे ऑनलाइन

सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासन ने की पुष्पवर्षा

आज (14 जुलाई) सावन महीने के पहले सोमवार पर देशभर में भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु सुबह से बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के…

24GhanteOnline
July 14, 2025
2 min read

आज (14 जुलाई) सावन महीने के पहले सोमवार पर देशभर में भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु सुबह से बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां पर कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर जिला प्रशासन ने पुष्प वर्षा की।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा के समय पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा, विशेष कार्यपालक अधिकारी पवन प्रकाश पाठक, नायब तहसीलदार मिनी एल शेखर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल बताया- “देश और दुनिया भर से श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर आते हैं। हमने अपने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं को सर और मैडम कहकर संबोधित करने और उनसे विनम्रता से बात करने का प्रशिक्षण दिया है ताकि वे यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं।”

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतेजाम

काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। डीसीपी (क्राइम) सरवनन तंगमणि ने बताया, “आज पहला सोमवार है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, 2,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पीएसी की छह कंपनियां, सीआरपीएफ की दस कंपनियां तैनात हैं। जल पुलिस, एनडीआरएफ, बाढ़ राहत कंपनी तैनात की गई है। भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए दस ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो रात में देखने की क्षमता के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग हैं। कांवड़ियों के रूप में पुलिस ड्यूटी पर है।”

दूसरी तरफ, झारखंड के देवघर में श्रावण मास के पहले सोमवार के अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण मास के पहले सोमवार को मध्य-प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें