24 घण्टे ऑनलाइन

CM धामी ने आयुर्वेद दिवस पर की धन्वन्तरि पूजा, प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

24GhanteOnline
September 23, 2026
1 min read
CM धामी ने आयुर्वेद दिवस पर की धन्वन्तरि पूजा, प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भों के साथ आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें