24 घण्टे ऑनलाइन

और लड़ो आपस में… दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) की आज मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं। अब तक के डेटा के अनुसार, बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है जबकि AAP सिर्फ 28 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) की आज मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं। अब तक के डेटा के अनुसार, बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है जबकि AAP सिर्फ 28 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई है। वोटों की गिनती के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने एक्स पर कांग्रेस और AAP पर निशाना साधा है।

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘महाभारत’ सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ इतना लिखा, ‘और लड़ो आपस में!’… साफ है कि उनका इशारा दिल्ली में कांग्रेस और AAP के अलग-अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर है।

कांग्रेस और AAP केंद्र में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन काम नहीं करता है। पहले हरियाणा और फिर दिल्ली में कांग्रेस और AAP ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा और दोनों ही जगह बीजेपी को फायदा हुआ।

दिल्ली में पांच फरवरी को वोट डाले गए थे। नतीजों से पहले जारी हुए एग्जिट पोल्स में बताया गया था कि अबकी बार बीजेपी के लिए दिल्ली दूर नहीं है यानी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिलता बताया गया था। शुरुआती रुझानों में एग्जिट पोल सही साबित होते दिख रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।