जो अंग्रेज नहीं कर सके वह मोदी ने कर दिखाया, उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया और इसके बाद कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी…
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया और इसके बाद कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही अब कश्मीर रेल मार्ग के जरिये भी देश के बाकी हिस्सों से जुड़ गया है। इस मौके पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला(Omar Abdullah) भी मौजूद रहे। इस मौके पर कटरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने की उम्मीद जताई।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा कि इस रेल के ख्वाब बहुत लोगों ने देखे। कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का ख्वाब अंग्रेजों ने भी देखा था, लेकिन वो पूरा कर नहीं पाए। उन्होंने कहा कि उनका (अंग्रेजों का) ख्वाब था कि उरी झेलम के किनारे रेल लाकर कश्मीर को बाकी देश के साथ जोड़ें। जो अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए, वह आज आपके हाथों पूरा हुआ और कश्मीर को बाकी देश के साथ जोड़ दिया गया। सीएम उमर ने आगे कहा कि इस मौके पर अगर मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रिया ना करूं, तो यह बहुत बड़ी भूल होगी।
पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन
उन्होंने (Omar Abdullah) कहा कि इस प्रोजेक्ट की बुनियाद 1983-84 में जरूर रखी गई थी। जब ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ, तब मैं आठवीं क्लास का बच्चा था। आज मेरी उमर 55 साल हो चुकी है और मेरे बच्चे भी कॉलेज पास हो चुके और अब जाकर यह पूरा हुआ है। सीएम उमर ने कहा कि वाजपेयी जी की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया, बजट का प्रावधान किया और तब अब जाकर यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ है।
उन्होंने (Omar Abdullah) कहा कि इस प्रोजेक्ट से जम्मू कश्मीर को भरपूर फायदा होगा। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यहां बारिश शुरू होते ही जब हाईवे बंद हो जाता है, तब जहाज वाले हमें लूटना शुरू कर देते हैं। इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने से जहाज वालों का लूटना बंद हो जाएगा, हमारा आना-जाना बना रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन भी बढ़ेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…
IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…
