योगी के मंत्री पहुंचे मऊ के MP-MLA कोर्ट, इस मामले में किया सरेंडर
मऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सोमवार को मऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि उन पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हलधर पुर थाने में…
24GhanteOnline
August 18, 20251 min read
मऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सोमवार को मऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि उन पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हलधर पुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
क्या था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने जनसभा के दौरान विवादित बयान देते हुए दस-दस जूता मारने की बात कही थी। उनके भाषण का वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया। मामले को लेकर अपडेट है कि वह मऊ के एमपी एमएलए कोर्ट पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने सरेंडर कर दिया है।
मऊ के हलधरपुर थाने में तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर तत्कालीन उड़नदस्ता निरीक्षक रुद्रभान पांडेय की तहरीर राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
Tags:Om prakash rajbhar
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
