24 घण्टे ऑनलाइन

गर मऊ में उपचुनाव होगा तो सुभासपा वहां से लड़ेगी... राजभर ने ठोकी दावेदारी

लखनऊ। यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सोमवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और…

24GhanteOnline
June 2, 2025
3 min read

लखनऊ। यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सोमवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस ने विशेष समुदाय के वोटों के लिए महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम को इतिहास से हटाने का प्रयास किया। दोनों पाटियों महापुरुषों के सम्मान का दिखावा करती हैं।

ओपी राजभर ने(Om Prakash Rajbhar) प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 10 जून को बहराइच में महराजा सुहेलदेव के नाम से शौर्य मेला लगेगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। यह मेला हमारी संस्कृति, विरासत को समझने का माध्यम ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए अपने गौरवशाली अतीत को जानने का सुअवसर है।

सुहेलदेव को इतिहास से हटाने का आरोप


कैबिनेट मंत्री (Om Prakash Rajbhar) ने कहा कि कांग्रेस ने विशेष समुदाय के वोट के लिए महाराजा सुहेलदेव देव के नाम को इतिहास से हटाने का प्रयास किया। उनकी वीरगाथा को पुस्तकों से दूर रखा। समाजवादी पार्टी ने बहराइच में आक्रांता सालार मसूद के नाम पर मेला लगाया। इस भूमि पर सुहेलदेव के पराक्रम की स्मृति को क्यों भुला दिया। यह सवाल केवल राजनीतिक नहीं बल्कि हमारी अस्मिता, विरासत और बच्चों के भविष्य से जुड़ा है।

मऊ विधानसभा सीट पर ठोकी दावेदारी


अब्बास अंसारी को दो साल की सजा होने के सवाल पर ओपी राजभर ने मऊ विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोकते हुए कहा कि अंसारी हमारे सिंबल से विधानसभा चुनाव जीते थे। पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंंने साफ कहा कि अगर मऊ में उपचुनाव होगा तो सुभासपा वहां से लड़ेगी।

महापुरुषों को सपा-कांग्रेस ने नजरअंदाज किया


सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए मुगलों से लड़ने वाले महापुरुषों को सपा और कांग्रेस ने नजरअंदाज किया। 22 सालों में महाराजा सुहेलदेव, अहिल्याबाई होलकर, डॉ भीमराव अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, छत्रपति शिवाजी, गौतम बुद्ध की जो चर्चा हो रही है वह कांग्रेस और सपा सरकारों में नहीं होती थी। मुगलों के वंशज से वोट लेने के लिए कांग्रेस और सपा के लोग ड्रामेबाजी करते हैं।

ओपी राजभर ने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव सीधे जनता से कराने की वकालत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नगर पंचायत के चुनाव के होते हैं, ठीक उसी तरह जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होना चाहिए। इस संंबंध में चार बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दो बार गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री से मिल चुका हूं। इस हफ्ते चुनाव का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें