फ्लाईओवर से तीस फुट नीचे गिरा ऑयल टैंकर और लग गई आग, CCTV में कैद हुआ भयानक हादसा
पालघर। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालघर के मनोर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्तान नाका पर एक गंभीर दुर्घटना घटी। दुर्घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दरअसल, मुंबई से गुजरात तेल ले जा रहा…
पालघर। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालघर के मनोर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्तान नाका पर एक गंभीर दुर्घटना घटी। दुर्घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दरअसल, मुंबई से गुजरात तेल ले जा रहा एक टैंकर मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही पालघर के मनोर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्तान नाका पर पहुंचा तो वह फ्लाईओवर के डिवाइडर पर टकराया। इसके बाद वह सीधा तीस फुट गहरी सर्विस रोड पर जा गिरा।
दुर्घटना में चालक और यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मेन रोड पर बड़े पैमाने पर तेल रिसाव के कारण सर्विस रोड पर यातायात जाम हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से टैंकर चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया गया है। हादसा इतना भयानक था कि बड़ी क्षति हो सकती थी। सौभग्य से फ्लाईओवर के नीचे कोई यात्री या कोई दूसरा वाहन नहीं था। तेज गति से आ रहे टैंकर पर चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना होने की बात सामने आई है।
मोनालिसा को हीरोइन बनाने वाले डायरेक्टर पर लगा रेप का आरोप, गिरफ्तार
घटना का वीडियो खतरनाक है। इसमें फ्लाइओवर के नीचे सर्विस रोड पर तीन- चार लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं। इकदम से उनकी नजर फ्लाइओवर पर पड़ती है जहां एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया है। उसके डिवाइडर से टकराते ही वे लोग समझ जाते हैं कि टैंकर नीचे गिरने वाला है, लोग दौड़कर अपनी जान बचाते हैं। टैंकर के गिरते ही उसमें आग लग जाती है। ऑयल टैंकर के फ्लाइओवर स गिर जाने पर किसी जान की क्षति न होना अपने आप में किसी करिश्में से कम नहीं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
