बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को चढ़ाएं इस रंग के वस्त्र, मिलेगा मनचाहा वरदान
2 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि हैं जिसे बसंत पंचमी (Basant Panchami) के रूप में जाना जाता हैं। यह दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है जिनकी पूजा करने से बुद्धि व ज्ञान की प्राप्ति होती हैं।…
2 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि हैं जिसे बसंत पंचमी (Basant Panchami) के रूप में जाना जाता हैं। यह दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है जिनकी पूजा करने से बुद्धि व ज्ञान की प्राप्ति होती हैं। मां सरस्वती की कृपा से जीवन में ज्ञान में बढ़ोतरी होती हैं और वाणी में मधुरता आती है। जिस व्यक्ति के पास ये दोनों चीज हो वह पूरे संसार को जीत सकता हैं। आज इस कड़ी में हेम आपको बसंत पंचमी के पावन पर्व पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मां सरस्वती की कृपा दिलाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
सरस्वती पूजा करें
बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन सुबह नहाकर साफ कपड़े पहनें। फिर घर के पूजा स्थल या मंदिर जाकर तुलसी की माला से 'ऊँ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै: नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होगी।
खीर का लगाएं भोग
बसंत पचंमी (Basant Panchami) का दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन देवी मां की कृपा पाने के लिए केसर की खीर बनाकर सरस्वती माता को भोग लगाएं। फिर कन्या भोज करके खुद भी प्रसाद खाएं।
मां काली का दर्शन करें
इस शुभ दिन पर मां काली का दर्शन कर उन्हें पेठा या कोई भी फल अर्पित करें। उसके बाद 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महा सरस्वत्यै: नमः' मंत्र का जाप करें। इससे आपकी बुद्धि बढ़ने में मदद मिलेगी।
मां सरस्वती को सफेद वस्त्र चढ़ाएं
मां सरस्वती को सफेद रंग का वस्त्र चढ़ाकर प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय से मनचाहा फल मिलता है।
शहद का लगाएं भोग
बसंत पंचमी (Basant Panchami) के शुभ दिन पर देवी मां का ध्यान लगाकर 'ह्रीं वाग्देव्यै ह्रीं ह्रीं' का जाप करें। फिर माता को शहद का भोग लगाएं और सभी को बांट लें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस उपाय से संगीत के क्षेत्र में सफलता मिलती है।
गरीब बच्चों को पढ़ाई का सामान बांटें
बसंत पंचमी के दिन गरीब बच्चों को पढ़ाई से जुड़ा सामान दान करें। मान्यता है कि इससे मां सरस्वती की असीम कृपा मिलती है। इसके साथ ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है।
पीला कपड़ा गरीब कन्याओं को दान करें
सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग के वस्त्र गरीब कन्याओं को दान करना शुभ माना जाता है। इससे देवी सरस्वती प्रसन्न होती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
