24 घण्टे ऑनलाइन

षटतिला एकादशी के दिन तुलसी को अर्पित करें ये चीजें, आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

हिंदू धर्म में षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि षटतिला एकादशी के रूप में मनाई जाती है। इस दिन जगत के पाहनहार श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी के…

24GhanteOnline
January 22, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि षटतिला एकादशी के रूप में मनाई जाती है। इस दिन जगत के पाहनहार श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ तुलसी पूजन का विधान है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, षटतिला एकादशी पर श्री हरि विष्णु, मां लक्ष्मी के साथ तुलसी पूजन और व्रत करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। यही नहीं पूजा के दौरान माता तुलसी को कुछ विशेष चींजे अर्पित करने से घर में खुशियां बनी रहती हैं। आइए जानते हैं वो कौनसी विषेश चीजें हैं।

कब है षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) 


हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 24 जनवरी को शुरू होगी। 24 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शाम 7 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं ये शनिवार 25 जनवरी को रात 8 बजकर 31 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस बार षटतिला एकादशी 25 जनवरी को मनाई जाएगी। 25 जनवरी को ही इसका व्रत भी रखा जाएगा।

माता तुलसी को ये करें अर्पित


- षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) पर प्रात: काल जल्द स्नान करें। इसके बाद पीले वस्त्र पहने
- इसके बाद पूजा स्थल की साफ सफाई करें।
- इसके बाद माता तुलसी को गंगाजल से स्नान कराएं।
- षटतिला एकादशी पर माता तुलसी को श्रृंगार का समान लाल चुनरी, चूड़ी, बिछिया, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी, काजल आदि अवश्य अर्पित करें।
- माता तुलसी को रोली, हल्दी और चंदन लगाएं।
- माता तुलसी के पास दीपक जलाएं। ये बहुत ही शुभ माना जाता है।

मां तुलसी की पूजा का महत्व


हिंदू धर्म शास्त्रों में षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) पर तुलसी के पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों में माता तुलसी मां लक्ष्मी का ही स्वरूप बताई गई हैं। माता तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं। इसलिए षटतिला एकादशी पर माता तुलसी का पूजन अवश्य ही किया जाता है।

षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) का महत्व


षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) पर व्रत और पूजन से सुख-समृद्धि आती है। इस दिन व्रत और पूजन से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन तिलों का दान करना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन तिल का उयोग छह तरीकों से किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो जितने रुपों में तिल का उपयोग और दान करता है उसको उतने हजार वर्ष तक स्वर्ग मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…