24 घण्टे ऑनलाइन

दूसरे बड़े मंगल पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भोलेनाथ के साथ बजरंगबली का भी मिलेगा आशीर्वाद

ज्येष्ठ माह के सभी बड़े मंगल (Bada Mangal) के दिन बहुत फलदायी होते हैं। इस दिन की गई भगवान हनुमान की पूजा उत्तम फल देती है साथ ही साथ इस दिन भगवान शिव की पूजा करने वालों को बजरंग बली और शिवशंकर दोनों की कृपा प्राप्त…

24GhanteOnline
May 20, 2025
2 min read

ज्येष्ठ माह के सभी बड़े मंगल (Bada Mangal) के दिन बहुत फलदायी होते हैं। इस दिन की गई भगवान हनुमान की पूजा उत्तम फल देती है साथ ही साथ इस दिन भगवान शिव की पूजा करने वालों को बजरंग बली और शिवशंकर दोनों की कृपा प्राप्त होती है क्योंकि हनुमान को रूद्र अवतार माना गया है। इस माह के पांचों बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से सभी परेशानी से मुक्ति मिलती है।

इस साल ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल (Bada Mangal) 20 मई को पड़ रहा है। मान्यता है कि शिव आराधना से हनुमान जी की कृपा भी मिलती है। भगवान भोलनाथ भोलेभाले हैं, शिव ऐसे देवता है जो भक्तों की भक्ति से जल्द खुश हो जाते है। भक्तों पर प्रसन्न होकर शीध्र वरदान दे देते हैं। यही कारण भक्त भी शिव की आराधना का कोई मौका नहीं छोड़ते। यही कराण है कि बड़े मंगल (Bada Mangal) के दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने का विधान है। लेकिन ये कम लोग जानते हैं कि शिव किन चीजों से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। तो हम उस राज से आपको अवगत कराते हैं।

जल- शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेही होता है।

गंगाजल – गंगाजल को चढ़ाने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।

दूध- शिवलिंग को दूध चढ़ाने से हमें उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।

दही- भगवान शंकर को दही से स्नान कराने से स्वभाव में गंभीरता आती है।

शक्कर- शक्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

शहद- भगवान को शहद अर्पण करने से हमारी वाणी में मधुरता आती है।

घी/घृत- शिवलिंग पर घी अर्पित करने से शक्ति में वृद्धि होती है।

इत्र- शिव को इत्र अर्पित करने से विचारों में शुद्धि आती है।

चंदन- शिवजी को चंदन लगाने से मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है।

भांग- महादेव को भांग अति प्रिय है।भांग चढ़ाने से विकार और बुराइयां का अंत होता है।

बेलपत्र – कहते हैं कि इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से भोलेनाथ खुश होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

धतूरा – भगवान शिव को धतूरा बहुत प्रिय है। शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के कष्ट हर लेते हैं।

केसर- भोलेनाथ को केसर अर्पित करने से सौम्यता मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।